एक्सप्लोरर

चुनावी घोषणा होते ही वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा के पोस्टर, बना जीत का फॉर्मूला; अब संसद में होंगे तीन गांधी!

Wayanad By Elections: प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगी. ये खबर पब्लिक होते ही उनके पोस्टर-बैनर लग गए हैं. पोस्टर पर लिखा गया- वायनाडिंटे प्रियंकारी (वायनाड की प्रिय).

Wayanad By Elections: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का चुनावी मोर्चा संभाला था. उस दौरान बहन ने कहा था कि खुद के मोर्चे और भाई के मोर्चे में फर्क ही क्या है. ठीक छह महीने बाद अब प्रियंका गांधी ने खुद का सियासी मोर्चा संभाल लिया है. 

प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगी. यह वही चुनावी एंट्री है, जिस पर हर कुछ महीनों में अटकालें लगती रहती हैं. हर चुनाव में प्रियंका गांधी से सवाल होता रहता है कि आखिर वह कब चुनाव लड़ेंगी. यहां तक कि लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी से भाई-बहन राहुल-प्रियंका के चुनाव लड़ने की ही चर्चा सबसे ज्यादा थी. राहुल गांधी तो चुनाव वायनाड और रायबरेली दोनों ही जगह से लड़े पर प्रियंका गांधी केवल प्रचार वाली भूमिका में मैनेज करती नजर आई थीं.

तारीखों की घोषणा के बाद पब्लिक किया प्रियंका वाड्रा का नाम

यूपी के रायबरेली और केरल के वायनाड से राहुल गांधी जीत गए तो एक सीट छोड़नी पड़ी. राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी और जब वह वायनाड गए तो वहां जाकर ये कहा कि यहां से कोई गांधी ही चुनाव लड़ेगा. इसके बाद चुनाव आयोग ने जैसे ही मंगलवार (13 अक्टूबर) को चुनाव की घोषणा की कि उसके चंद घंटों में कांग्रेस पार्टी ने तत्परता से प्रियंका गांधी का नाम पब्लिक कर दिया. 

प्रियंका गांधी के लगे पोस्टर-बैनर 

वायनाड में 13 नवंबर को चुनाव होगा, ये खबर पब्लिक होते ही प्रियंका गांधी के पोस्टर-बैनर लग गए. पोस्टर पर लिखा गया वायनाडिंटे प्रियंकारी यानी वायनाड की प्रिय. राहुल गांधी ने साल 2019 में जब वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ा तो वह चार लाख 31 हजार वोटों से जीते थे. साल 2024 में जीत का अंतर 3,64,000 हो गया. 

संसद में तीन गांधी

अगर प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव जीत जाती हैं तो लोकसभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तो राज्यसभा में सोनिया गांधी होंगी यानी संसद में अब तीन गांधी के होने की संभावनाएं बन रही हैं

किसे उतारेगी भाजपा?

कांग्रेस से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं तो सवाल यह भी उठ रहा है कि बीजेपी प्रियंका गांधी के खिलाफ मैदान में किसे उतारेगी? क्या इस बार भी बीजेपी किसी महिला उम्मीदवार को चुनाव में उतरेंगी या फिर कोई नया चेहरा होगा. नजरें भाजपा पर होंगी कि क्या स्मृति ईरानी को प्रियंका गांधी के सामने उतारा जाएगा? 

यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग में कैसे शामिल होते हैं शूटर और कैसे काम करता है रिक्रूटमेंट सेल? जानें, सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget