एक्सप्लोरर

स्मृति पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- जूते बांटकर अमेठी का किया अपमान, अब वोटों की भीख वो लोग मांगेंगे

प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी की जनता किसी से भीख नहीं मांगेगी और अगर मांगनी है तो वो बाहरी लोग आकर आपसे वोटों की भीख मांगेंगे. आपने उन्हें बनाया है, आप लोग खास हैं, वो नहीं.

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज अमेठी में स्मृति ईरानी के ऊपर भड़क गईं और उन्होंने उन पर अमेठी की जनता के अपमान का आरोप लगाया. उन्होंने आक्षेप लगाया कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में आकर यहां के लोगों को जूते ये कहकर बांटे कि इनके पास जूते नहीं हैं. ये अमेठी के लोगों का अपमान है. अमेठी के लोग किसी से कुछ मांगने नहीं जाते.

प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी की जनता किसी से भीख नहीं मांगेगी और अगर भीख मांगनी है तो वो बाहरी लोग आकर आपसे वोटों की भीख मांगेंगे. आपने उन्हें बनाया है, आप लोग खास हैं, वो नहीं.

उन्होंने कहा 'स्मृति ईरानी ने लोगों को जूते बांटे, यह कहने के लिये कि अमेठी के लोगों के पास जूते भी नहीं हैं पहनने के लिये. वह सोच रही हैं कि ऐसा करके वह राहुल जी का अपमान कर रही हैं. सच तो यह है कि वह अमेठी का अपमान कर रही हैं. अमेठी और रायबरेली की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी.' प्रियंका ने कहा 'आप इनको सिखाइये कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगते. भीख मांगना है तो वो लोग खुद आपसे वोटों की भीख मांगें.'

स्मृति ईरानी ने हाल में अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में एक जनसभा में कथित तौर पर कहा था कि बरौलिया गांव के प्रधान जब उनसे मिलने के लिये दिल्ली गये थे तो उनके पैरों में ठीक से चप्पल भी नहीं थी. ‘‘तब मैंने उसकी व्यवस्था करायी थी और गांव के विकास के लिये 16 करोड़ रुपये दिलवाये थे.’’

प्रियंका ने फुरसतगंज चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि स्मृति जनता से झूठ कह रही हैं कि राहुल अमेठी नहीं आते. यहां के लोगों को सारी सच्चाई पता है. जनता यह भी जानती है कि किसके दिल में अमेठी है और किसके दिल में नहीं. चुनाव में बहुत से बाहरी लोग आ गये हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि स्मृति ईरानी झूठ फैलाती हैं कि अमेठी के सांसद राहुल गांधी यहां लोगों के बीच नहीं आते. आप लोग खुद जानते हैं कि राहुल गांधी यहां कितना ज्यादा आते हैं और लोगों के बीच वक्त बिताते हैं. ऐसे झूठ फैलाने वाले लोगों को आपको सबक सिखाना है और उन्हें उनकी जगह दिखानी है.

कांग्रेस महासचिव ने ये भी कहा कि सरकार ने अमेठी के विकास को बढ़ाने का नहीं रुकवाने का काम किया है. अगर अमेठी में फूड पार्क बन जाता तो पांच साल में लाखों लोगों को रोजगार मिलता लेकिन इस सरकार ने ऐसा होने नहीं दिया. एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कैंपेंनिंग के दौरान बीजेपी के लोगों ने देखा कि राहुल गांधी का पोस्टर लगा हुआ है जिसमें केंद्रीय विद्यालय के खुलने की बात कही थी, उसे देखकर उन्होंने उस कार्य को रुकवा दिया. प्रियंका ने कहा कि अगर सरकार विकास कराना चाहती तो उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि विकास कौन करा रहा है, लेकिन ये सरकार विरोध में अमेठी के विकास को ही रुकवाने लगी है.

कांग्रेस महासचिव ने कहा 'अमेठी में फूड पार्क बनने से क्षेत्र के पांच लाख किसानों को फायदा हो सकता था. फूड पार्क रुकवाया क्यों, आप (स्मृति) भला चाहती हैं तो अमेठी में फूड पार्क खोलेंगी या जूते बांटेंगी?' उन्होंने कहा ‘‘आपने पुश्तों से देखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अमेठी के गांव—गांव में जाते थे, आप अपने बुजुर्गों से पूछिये. उस वक्त ऐसा कोई नहीं था जिससे वह ना मिले हों. वहीं, वाराणसी में क्या स्थिति है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के एक भी गांव में हाल लेने नहीं गये. आपके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबों के गांव में जाने से पहले उनके हाथ—मुंह धुलवाते हैं.’’ प्रियंका ने कहा कि आज छोटे—छोटे तमाम उद्योग बंद हो गये हैं. चौराहे पर मिलने वाला एक भी नौजवान यह नहीं कहता कि इन पांच साल में मुझे रोजगार मिला. इस सरकार के राज में 50 लाख रोजगार घटे हैं. उन्हीं लोगों ने ये रोजगार घटाये जो हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करके सत्ता में आये थे. प्रियंका ने कहा 'मैं कहना चाहती हूं कि इस चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताइये. भाजपा के लोग अमेठी ही नहीं, बल्कि पूरे देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं. आप सभी कार्यकर्ता हर घर जाकर एक—एक व्यक्ति से मिलिये.'

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में मैं जहां-जहां जाती हूं लोग दुखी हैं और इस सरकार से परेशान हैं. जीएसटी ने लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया. भदोई के कालीन बुनकर परेशान हैं, किसान परेशान हैं, किसान रोते हुए मुझसे कहते हैं कि आप ही कुछ कीजिए. प्रियंका गांधी ने कहा कि ये  सरकार लोगों को कुछ नहीं दे पाई है.

मोदी जी सिर्फ चार साल के थे जब पंडित नेहरू ने एटॉमिक एनर्जी का संस्थान बना दिया था-अशोक गहलोत

पाकिस्तान को पीएम मोदी की चेतावनी, कहा- हमने परमाणु बम दीवाली के लिए नहीं बचा रखे हैं

पीएम मोदी बोले- पाकिस्तान अगर पायलट अभिनंदन को नहीं लौटाता तो वह ‘कत्ल की रात’ होती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget