एक्सप्लोरर

'13 नहीं 20 नवंबर को हो बिहार में उपचुनाव', जन सुराज पार्टी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

जन सुराज ने याचिका दाखिल कर बिहार में छठ पूजा का हवाला देते हुए मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है. याचिका मे कहा गया है कि अन्य राज्यों में तारीखों में बदलाव हुए हैं, लेकिन बिहार में नहीं.

Bihar By Elections: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बिहार में उपचुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. जन सुराज पार्टी ने बिहार में 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को मतदान की मांग की है. 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और उज्ज्वल भुइयां की बेंच याचिका पर सुनवाई करेगी.

जन सुराज पार्टी की ओर से दाखिल की गई याचिका में बिहार में छठ पूजा का हवाला देते हुए मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में धार्मिक आयोजनों के चलते चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई, लेकिन बिहार में छठ जैसे बड़े पर्व के तुरंत बाद मतदान करवाया जा रहा है.

चुनाव आयोग को लिखा था पत्र- प्रशांत किशोर

जन सुराज ने कहा है कि छठ के तुरंत बाद मतदान से मतदाताओं की भागीदारी प्रभावित होगी. राजनीतिक दलों को भी प्रचार के लिए जरूरी समय नहीं मिल पाएगा. पार्टी ने कहा है कि उसने मतदान की तारीख आगे बढ़ाने के लिए 29 अक्टूबर और 5 नवंबर को चुनाव आयोग को पत्र लिखा था, लेकिन आयोग ने उसकी मांग स्वीकार नहीं की. याचिका में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत सबको समानता का मौलिक अधिकार देता है. देश के कुछ हिस्सों में लोगों की सुविधा के लिए चुनाव को आगे बढ़ाना, लेकिन बिहार के लिए ऐसा न करना गलत है. यह अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है. 

इन सीटों पर होने हैं उप चुनाव

बिहार की तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव है. इन चारों के विधायक इस साल हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर सांसद बन गए हैं. इस वजह से यह सीटें खाली हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- 'PM मोदी के आने से महाराष्ट्र हो जाता है असुरक्षित', संजय राउत का 'एक रहेंगे, सेफ रहेंगे' वाले बयान पर निशाना

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget