एक्सप्लोरर

Poll Of Polls: कांग्रेस को पोल ऑफ पोल्स में कितनी सीटें, क्या बीजेपी को लगेगा झटका

Karnataka Elections Poll Of Polls: भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में चुनाव आयोग के विधानसभा चुनाव कराने की तारीखों की घोषणा के बाद ओपिनियन पोल के नतीजे भी सामने आए हैं.

Karnataka Election Poll Of Polls: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार (29 मार्च) को की. अब 10 मई को राज्य की 224 सीटों पर मतदान होगा. वहीं 13 मई को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे. राज्य में किसकी सरकार बनेगी इसका अनुमान लगाने के लिए एबीपी-सीवोटर ने ओपिनियन पोल किया. इसमें साफ तौर पर कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है और बीजेपी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है.

इन सब के बीच पोल ऑफ पोल्स के नतीजे भी सामने आए हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि इसमें राज्य की प्रमुख पार्टियां बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस की स्थिति कैसी है. यहां हम कांग्रेस की सीटों के बारे में जानेंगे कि किस ओपिनियन पोल में पार्टी को बढ़त और किसमें पार्टी पीछे दिख रही है. पोल ऑफ पोल्स में हम 4 ओपिनियन की बात करेंगे जिसमें एबीपी-सीवोटर, Matrize, लोक पोल और पॉपुलर पोल्स शामिल हैं.

एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

सबसे पहले बात करते हैं एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल की. इसमें कांग्रेस सरकार बनाते दिख रही है. इस सर्वे में कांग्रेस को 115 से 127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, बीजेपी को तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि इस बार सत्ता उसके हाथ से जाती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक बीजेपी 68 से 80 सीटों पर सिमट सकती है.

Matrize के ओपिनियन पोल में बीजेपी की बल्ले बल्ले

दूसरे ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस को 88 से 98 सीटें मिलती दिख रही हैं और बीजेपी को 96 से 106 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. इस सर्वे में बीजेपी मजबूत स्थिति में दिख रही है.

लोक पोल का ओपिनियन पोल

तीसरे लोकपोल के ओपिनियन की अगर मानें तो इसमें भी कांग्रेस सरकार बनाते दिख रही है, क्योंकि इस सर्वे ने कांग्रेस को 116 से 123 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. वहीं बीजेपी को 77 से 83 सीटें मिलती दिख रही हैं.

पॉपुलर पोल्स का ओपिनियन पोल

अब बात करते हैं चौथे ओपिनियन पोल पॉपुलर पोल्स की. इस ओपिनियन पोल में तो मामला 50-50 दिखाया गया है. मतलब कांग्रेस को 82 से 87 सीटें और बीजेपी को भी 82 से 87 सीटें मिलते हुए दिखाई गई हैं. अब कुल मिलाकर पोल ऑफ पोल्स का नतीजा ये निकलता है कि दो ओपिनियन पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है तो वहीं दो ओपिनियन पोल में कांग्रेस टक्कर देती दिखाई गई है.

ये भी पढ़ें: ABP Cvoter Opinion Poll: कर्नाटक के किस रीजन में कौन सी पार्टी को मिलेगी बढ़त, जानिए ओपिनियन पोल के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget