एक्सप्लोरर

Budget 2022 पर पीएम मोदी लेंगे चुनावी क्लास, सुबह 11 बजे यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर BJP कार्यकर्ताओं को समझाएंगे बजट के फायदे

Election 2022: प्रधानमंत्री का संबोधन चुनावी राज्यों के लिहाज से काफी अहम है. 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान होना है. 

UP Assembly Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे देश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुये उनसे बजट (Budget 2022) की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे. इस दौरान पीएम बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर देशभर के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. 

एक घंटे के अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संसद में पेश हुए बजट की बारीकियों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में आवंटित फंड और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए तमाम कदमों की जानकारी देंगे. 

इस संबोधन के पीछे पीएम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को बजट से जुड़ी तमाम उपलब्धियों की जानकारी देना है जिससे जब कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं तो वह नागरिकों को सही जानकारी देने का काम करें. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर देशभर के बीजेपी कार्यालयों समेत कई अन्य स्थानों पर भी तैयारियां की जा रही हैं. प्रधानमंत्री का संबोधन चुनावी राज्यों के लिहाज से काफी अहम है. 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान होना है. 

चुनावी राज्यों में की गई खास तैयारी

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों में भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर संवाद को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. पीएम के संबोधन को लेकर स्थानीय स्तर पर  बीजेपी ने विशेष तैयारी की है.

इसमें विधानसभा में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, एवं जिलों के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठों, विभागों एवं प्रकल्पों के संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्षों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे. काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलाध्यक्षों ने कार्यक्रम के लिए तय स्थलों की सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दी है. पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है.   

उत्तराखंड में की गई विशेष तैयारी

उत्तराखंड में भी सुबह 11:00 बजे से शुरु हो रहे पीएम के ‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’ पर संबोधन के लिए विशेष तैयारी की गई है. इस अवसर पर देहरादून के एक सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे.

Budget Session: कोरोना के चलते आज से शिफ्ट में होगा संसद का कामकाज, सुबह चलेगी राज्यसभा तो शाम को चलेगी लोकसभा की कार्यवाही

UP Election: यूपी के घमासान में आज से मायावती की एंट्री, आगरा में करेंगी रैली, शाह-योगी पश्चिमी यूपी में दिखाएंगे दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget