एक्सप्लोरर

28 मई को वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ करेंगे गंगा पूजा

अभी फिलहाल मोदी वाराणसी सीट से तीन लाख से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं. बीजेपी की भारी जीत के रुझानों के बाद खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को वाराणसी जाएंगे.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 'मोदी लहर' पर सवार बीजेपी रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है. लेकिन वाराणसी से सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कितने वोटों से जीतेंगे, इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. अभी फिलहाल मोदी वाराणसी सीट से तीन लाख से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं. बीजेपी की भारी जीत के रुझानों के बाद खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को वाराणसी जाएंगे. वहां वो बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और साथ ही गंगा पूजा भी करेंगे.

मोदी ने 2014 के आम चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 37 हजार मतों से हराया था. उन्हें कुल पांच लाख 16 हजार 593 वोट मिले थे. वाराणसी में बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का मुकाबला सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से है.

वाराणसी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अंतिम चरण में 19 मई को हुआ था. मोदी के रोड शो के दौरान मंदिरों के इस शहर में हजारों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी थी. अमित शाह, पीयूष गोयल, सुषमा स्वराज और योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था. विपक्षी दलों की तरफ से प्रियंका गांधी के अलावा राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती ने भी रोड शो किए थे.

मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं सपा-बसपा गठबंधन की शालिनी यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री श्यामलाल यादव की बेटी हैं. पहले इस सीट से प्रियंका गांधी के भी चुनाव लड़ने के कयास लगाए गए थे.

बीजेपी की भारी जीत पर इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले- मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी को प्रभावशाली जीत पर बधाई

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget