एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: 'कांग्रेस को अब जय बजरंगबली बोलने पर भी आपत्ति', तुमकुरु में बोले पीएम मोदी- तुष्टिकरण की गुलाम...

Karnataka Elections: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो कमीशन के बिना कोई डील नहीं होती थी, ये बीजेपी की सरकार है जो देश में ही डिफेंस की आधुनिक फैक्ट्रियां लगा रही है.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी राज्य भर में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं. सत्ता में दोबारा से वापसी को लेकर बीजेपी कड़ी मशक्कत कर रही है. पीएम मोदी ने शुक्रवार (5 मई) को राज्य के तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और जेडीएस पर भी निशाना साधा.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को अब जय बजरंगबली बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है. ऐसी कांग्रेस राज्य का कभी भी भला नहीं कर सकती है. साथ ही, तुमकुरु की जनता से पीएम मोदी ने वोट की भी अपील की. आइए जानते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में क्या बातें कही हैं?

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की बातें

-प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के जन-जन के आशीर्वाद से डबल इंजन सरकार प्रचंड बहुमत से वापस आना निश्चित हो गया है. सर्वे वाले देखेंगे तो पता चल जाएगा कि विजय किसकी तय है. जीत किसकी होने वाली है, ये दृश्य दिखाई दे रहा है.

- कांग्रेस को अब जय बजरंगबली बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है. कांग्रेस तुष्टिकरण की गुलाम हो चुकी है. कांग्रेस अपनी वोट बैंक पॉलिटिक्स की गुलाम हो चुकी है. ऐसी कांग्रेस कर्नाटक का कभी भी भला नहीं कर सकती है. यह कर्नाटक का कभी विकास नहीं कर सकता.

- कर्नाटक की जनता कांग्रेस और जेडीएस के खेल को समझ चुकी है. जेडीएस को एक वोट कर्नाटक को एक कमजोर और अस्थिर सरकार देगा और एक कमजोर सरकार कभी भी एक मजबूत कर्नाटक का निर्माण नहीं कर सकती है.

- पिछले 9 वर्षों में गांव और गरीब के लिए, किसान और नौजवान के लिए जितना काम हुआ है, वो पिछले 7 दशकों में नहीं हुआ है. कांग्रेस-जेडीएस का ट्रैक रिकॉर्ड है कि उनके शासन में सबसे ज्यादा लूट गांव के हक के पैसे की होती है. लेकिन जब बीजेपी सरकार में होती है तो गांव और गरीब तेज गति से आगे बढ़ता है.

- आज देश की 9 करोड़ महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ गई है. इन्हें हमारी सरकार ने बिना गारंटी 20 लाख रुपए तक की मदद सुनिश्चित की है. किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से हमने सीधे किसानों के खातों में 2.5 लाख करोड़ रुपये भेजे हैं.

- हम आज करीब 2 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से भी जोड़ चुके हैं. हमारी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में गरीबों के लिए करीब-करीब 4 करोड़ पक्के घर बनवाएं हैं. इनमें से 3 करोड़ से ज्यादा घर गांव में बने हैं और इसमें भी ज्यादातर मालिकाना हक महिलाओं को दिया गया है.

- किसानों पर महंगी खाद का बोझ न पड़े, इसके लिए बीजेपी सरकार दुनिया भर से 50 रुपये किलो के हिसाब से खरीदती है और किसानों को सिर्फ 5 रुपये में देती है.

- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गांव-गांव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव-गांव सड़क पहुंच रही है. यहां तुमकुरु में भी फूड पार्क बनने से किसानों को भी लाभ मिला है और यहां के युवाओं को भी रोजगार मिला है.

- देश के लगभग 18,000 गांवों में बिजली नहीं थी और 18वीं सदी में रह रहे थे. इसलिए मैंने उन्हें 1000 दिन में बिजली देने का संकल्प लिया. हम इसे 1000 दिनों में पूरा करने में सक्षम थे.

- कोपरा किसानों के हक में हम लगातार फैसले लेते रहे हैं. इस सीजन के लिए हमने कोपरा के एमएसपी में फिर से इजाफा किया है. कांग्रेस सरकार एमएसपी लागू नहीं कर पाई. वे किसानों की मांगों को अनसुना करते रहे.

- हमारी सरकार इस विजन पर काम कर रही है कि यहां विद्यार्थियों के पास डिग्री भी हो और उनके हाथों में स्किल और हुनर भी हो. वही कांग्रेस आधुनिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर रोक लगाकर कर्नाटक के युवाओं के भविष्य को ताला लगाना चाहती है, उन्हें बर्बाद करना चाहती है.

- अपर भद्रा प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस और जेडीएस सरकारों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई. बीजेपी आपकी लंबे समय से लंबित मांग को पूरा कर रही है. इस वर्ष के बजट में अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

- उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो कमीशन के बिना कोई डील नहीं होती थी, ये बीजेपी की सरकार है जो देश में ही डिफेंस की आधुनिक फैक्ट्रियां लगा रही है और देश की सेना को सशक्त कर रही है. बीजेपी सरकार तुमकुरू में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है.

- जेडीएस का हर कैंडिडेट कांग्रेस का ही कैंडिडेट है. जेडीएस को दिया हर वोट कर्नाटक में निवेश को रोकेगा. जबकि हमारा संकल्प कर्नाटक को नंबर-1 राज्य बनाने का है.

- प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने देश में आधुनिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की. नीति क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा देती है. हालांकि, कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह एनईपी को रोक देगी. जो बच्चे अंग्रेजी नहीं पढ़ सकते थे, उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर बनने के अवसरों से वंचित कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: 'झूठे सर्वे कराकर खुद की वाहवाही' बेल्लारी में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी- आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होती है तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget