PM मोदी बोले- 'क्या आतंकवादियों को मारने के लिए सेना को चुनाव आयोग से परमिशन चाहिए'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की एक रैली में कहा कि क्या आतंकवादियों को मारने के लिए सेना को चुनाव आयोग से अनुमति की जरूरत है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की एक रैली में कहा कि क्या आतंकवादियों को मारने के लिए सेना को चुनाव आयोग से अनुमति की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को समस्या है कि चुनाव के दिन आतंकवादियों को कौन मार रहा है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आतंकवादी हथियार लेकर खड़ा है तो क्या जवान परमिशन लेने जाएंगे. बता दें कि आज जम्मू कश्मीर के शोपियां जिमें में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है. प्रधानमंत्री मोदी यूपी के कुशीनगर में इसी ओर इशारा कर बोल रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ लोगों को यह परेशानी है आज मतदान के दिन आतंकवादियों को कौन मार रहा है. उधर से आतंकवादी हथियार लेकर खड़ा है तो क्या सेना के जवान चुनाव आयोग से परमिशन लेने जाएंगे."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है कश्मीर में हर दूसरे-तीसरे दिन सफाई होती रहती है. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि आपकी तपस्या बर्बाद नहीं जाने दूंगा और कुशीनगर का विकास करके दिखाउंगा.
पीएम मोदी ने कहा कि राम के नाम पर जेल में डालने वालों को सबक मिले फिर चाहे मामला पश्चिम बंगाल का हो या कहीं और का. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कैसे एसपी-बीएसपी गठबंधन से महामिलावट करती है इसका उदाहरण राजस्थान में है.
बता दें कि आज यूपी में छठे चरण में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. अब 19 मई को आखिरी और सातवें चरण में यूपी में 13 सीटों पर मतदान होगा. उस दिन महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, रार्बट्सगंज सीटों पर चुनाव होंगे. मतों की गिनती 23 मई को होगी. यह भी पढ़ें- J&K: शोपियां में मारे गए लश्कर के 2 आतंकी, एनकाउंटर में SPO से आतंकी बना तारिक अनवर भी ढेर बिहार: महाराजगंज में वोटिंग से पहले बवाल, RJD विधायक-BJP समर्थकों के बीच गोलीबारी में 2 जख्मीछठे चरण के लिए वोटिंग आज, 7 राज्यों की 59 सीटों पर तय होगा नेताओं का भविष्य
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


















