एक्सप्लोरर

LIVE UPDATES: पीएम मोदी ने कहा- कर्नाटक में बीजेपी की हवा नहीं आंधी चल रही है

मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जहां राज्य में उनके स्वागत की बात कही वहीं टि्वटर पर उनसे सवाल भी पूछें हैं. वहीं बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बीएस येदुरप्पा ने दावा किया है कि बीजेपी 150 सीटें जीतेगी.

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार में आज से असली जंग देखने को मिलेगी. बीजेपी की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में उतर रहे हैं. प्रधानमंत्री आज कर्नाटक में धुआंधार तीन रैलियां करेंगे. प्रधानमंत्री के प्रचार अभियान की शुरुआत चामराजनगर से होगी. यहां प्रधानमंत्री की रैली सुबह 11 बजे होगी.

इसके बाद पीएम मोदी दोपहर एक बजे उडुपी पहुंचेंगे, जहां वो श्रीकृष्ण मठ भी जाएंगे, इसके बाद यहां वो रैली भी करेंगे. दोपहर तीन बजे मोदी बेलागावी जाएंगे जहां जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 1, 3, 5,7 और 8 मई को हर रोज 3 रैली के हिसाब से कुल 15 रैलियों को संबोधित करेंगे.

LIVE UPDATES

12.33 PM: प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की चुनौती का जवाब चुनौती से दिया है. प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''हाल ही में मुझे एक चुनौती मिली है. उन्होंने कहा अगर मैं संसद में 15 मिनट बोलूंगा तो मोदी जी बैठ भी नहीं पाएंगे. वो 15 मिनट बोलेंगे यह भी बहुत बड़ी बात है. मैं बैठ नहीं पाऊंगा यह सुनकर तो मुझे याद आता है कि वाह क्या सीन है.''

12.19 PM: पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस में ऐसे लोग नेतृत्व कर रहे हैं जिन्हें देश का ज्ञान नहीं है, वंदे मातरम का भी ज्ञान नहीं यहां तक की अपनी सरकार के काम का भी ज्ञान नहीं है.

12.18 PM: पीएम मोदी ने कहा- जो लोग मुझे गालियां देते हैं मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आज आजादी के 60 साल बाद चार करोड़ परिवारों के घर में बिजली नहीं है. हमने बीड़ा उठाया है समय सीमा में सौभाग्य योजना के तहत चार करोड़ घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन देंगे.

12.15 PM: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा- कांग्रेस के नेता और नए-नए अध्यक्ष अति उत्साह में कभी कभी मर्यादा तोड़ देते हैं. अगर वो इन मजदूरों का उत्साह बढ़ाने के लिए दो शब्द कह देते. वो कामगार की परवाह कभी ही नहीं सकते, इसलिए उनसे अपेक्षा करना बेकार है.

12.12 PM: पीएम मोदी ने कहा- 28 अप्रैल की तारीख देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गई. क्योंकि हमारे देश के मेहनतकश लोगों ने भारी भारी ट्रांसफॉर्मर, पिलर उठाकर देश के 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाने का काम पूरा कर दिया. इसलिए आज मैं इन सभी मजदूरों को प्रणाम करता हूं. मणिपुर का लिसांग गांव आखिरी गांव बना जहां बिजली पहुंचाने के साथ ही 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाने का काम पूरा हो गया.

12.09 PM: प्रधानमंत्री ने कहा- दिल्ली में कर्नाटक से खबर आती थी कि कर्नाटक में बीजेपी की हवा चल रही है. लेकिन आज मैं देख रहा हूं कि यहां बीजेपी की हवा नहीं आंधी चल रही है. आज हमारा इंतजाम भी कम पड़ गया.

12.07 PM: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत स्थानीय भाषा में की.

12.04 PM:  प्रधानमंत्री मोदी चामराजनगर की रैली के लिए पहुंचे, थोड़ी देर में होगा संबोधन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget