एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से किया नामांकन, एनडीए के बड़े नेता रहे मौजूद

नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता से अपील की कि वह ऐसे लोगों की बात में ना आयें, जो कह रहे हैं कि मोदी जीत गये इसलिए वोट नहीं करने से चलेगा.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. पीएम मोदी ने दूसरी बार वाराणसी से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. पीएम सुबह लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर कलेक्ट्रेट भवन में पहुंचे और अपना नामांकन पत्र डीएम के सामने पेश किया. इस दौरान उनके प्रस्तावक साथ थे.

पीएम मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे. NDA के नेता थे मौजूद इसके अलावा शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान, जदयू नेता नीतीश कुमार, अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल समेत कई नेता मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता से अपील की कि वह ऐसे लोगों की बात में ना आयें, जो कह रहे हैं कि मोदी जीत गये इसलिए वोट नहीं करने से चलेगा. पीएम मोदी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ''ऐसा माहौल कुछ लोग बनाने लगे हैं कि मोदी जी तो जीत गये इसलिए वोट नहीं करोगे तो चलेगा. कृपा करके ऐसे लोगों की बात में मत आइए.'' मतदाताओं से अपील उन्होंने कहा, ''मतदान आपका हक है और लोकतंत्र एक उत्सव इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करना चाहिए.'' पीएम मोदी ने कहा, ''लोकतंत्र मजबूत करना चाहिए. सरकार मजबूत बनानी चाहिए. लोकतंत्र मजबूत करने के लिए मतदान करना चाहिए.'' उन्होंने मतदाताओं से अपील की, ''मैं सभी मतदाताओं से प्रार्थना करूंगा कि सभी मतदाता जहां जहां चुनाव बाकी हैं. सभी चरण में बहुत शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मतदान करें.'' काशीवासियों का जताया आभार पीएम मोदी ने काशीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ''मैं काशीवासियों का अंत:करणपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं. पांच साल के बाद फिर एक बार काशीवासियों ने मुझे आशीर्वाद दिया है.'' उन्होंने कहा, ''एक तरह से कल शाम के पांच बजे से रात के चार छह घंटे निकाल दें, इतना लंबा रोडशो. 12-15 घंटे का रोडशो. भारत के उज्जवल भविष्य के लिए काशीवासी संकल्पबद्ध हैं.'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''ये जो प्यार, जो दुलार, जो आशीर्वाद काशीवासियों ने दिया है, मैं हृदयपूर्वक उनका आभार व्यक्त करता हूं.'' नामांकन से पहले पीएम ने क्या किया कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने प्राचीन काल भैरव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. जिसके बाद पीएम ने चुनावी समर में अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी संबोधित किया और पार्टी के लिए काम करने का मंत्र दिया. बता दें कि पीएम मोदी कल शाम में ही वाराणसी पहुंच गए थे. जिसके बाद उन्होंने एक सात किलोमीटर लंबा रोड शो और एक जनसभा को संबोधित किया. अपने सभा के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षियों पर जमकर वार किए थे. इसके अलावा पीएम मोदी ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया था.

वाराणसी में रोड शो के दौरान मुस्लिम मोहल्ले में PM को मिला शॉल, मोदी ने भी बरसाए फूल, 15 बड़ी बातें

काशी के लोगों ने प्यार-दुलार दिया, कल जैसा रोड शो काशीवासी ही कर सकते थे- पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget