एक्सप्लोरर

'परिवारवादी राजनीति' बहुत बड़ा खतरा- PM मोदी ने चेताया, फिर भी महाराष्ट्र BJP की लिस्ट में नेताओं के रिश्तेदारों को जगह

Maharashtra Assembly Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से परिवारवादी राजनीति को लेकर देश को आगाह किया है. हालांकि, उनकी इस हिदायत का असर बीजेपी पर पड़ता नहीं नजर आया.

Maharashtra Assembly Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से परिवारवादी राजनीति को लेकर देश को आगाह किया है. उन्होंने रविवार (20 अक्टूबर, 2024) को चेताते हुए कहा कि यह भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा है. हालांकि, उनकी इस हिदायत का असर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर पड़ता नहीं नजर आया. ऐसा इसलिए क्योंकि उसी रोज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की, उसमें नेताओं के रिश्तेदारों को जगह मिली है.

वाराणसी के सिगरा में स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित 6700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दशकों बाद बनारस के विकास के लिए इतना काम एक साथ हो रहा है, वरना काशी को तो जैसे उसके हाल पर छोड़ दिया गया था.” पीएम मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे दलों के लिये वाराणसी का विकास न तो पहले प्राथमिकता में था और ना ही भविष्य में कभी होगा.

खुद भाजपा में वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों को मिले टिकट 

जहां एक ओर पीएम मोदी परिवारवाद और भाई भतीजा वाद को लेकर बोल रहे हैं तो वहीं भाजपा खुद ऐसा करते नजर नहीं आ रही है. इस बात का सबूत महाराष्ट्र चुनाव को लकेर भाजपा की जारी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट दे रही है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से भाजपा में आए अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को टिकट दिया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कोंकण के कद्दावर नेता नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे को सिंधुदुर्ग जिले की किंकावली सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है. 

महाराष्ट्र में इन्हें मिले टिकट

वहीं राज्यसभा सदस्य धनंजय महादिक के छोटे भाई अमल महादिक को भी कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. जलाना से रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे की उम्मीदवारी पर भी मुहर लगायी है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर को लातूर जिले के निलंगा निर्वाचन क्षेत्र से फिर चुनाव मैदान में उतारा गया है. उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के करीबी वरिष्ठ राजनेता पद्मसिंह पाटिल के बेटे राणा जगजीत सिंह पाटिल शामिल हैं. 

अश्विनी जगताप के साले शंकर जगताप को मिला टिकट

पुणे में शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से सिद्धार्थ शिरोले को फिर से टिकट दिया गया है. वह पूर्व भाजपा सांसद अनिल शिरोले के बेटे हैं. चिंचवाड़ सीट पर मौजूदा विधायक अश्विनी जगताप की जगह उनके साले शंकर जगताप को टिकट दिया गया है. मुंबई में भाजपा ने अपनी नगर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार को तीसरी बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जबकि उनके भाई विनोद शेलार मलाड पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. 

यह भी पढ़ें- Wayanad By-Elections: 'गांधी फैमिली के लिए ये सीट सिर्फ...', प्रियंका गांधी का नाम ले बोलीं BJP की नाव्या हरिदास, किया बड़ा दावा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget