एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: नतीजों से पहले विपक्षी दलों की बैठक आज, VVPAT के मुद्दे पर जाएंगे चुनाव आयोग

विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओ ब्रायन, एनसीपी के शरद पवार, माकपा के सीताराम येचुरी और बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्रा सहित कई नेता शामिल हो सकते हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से ठीक दो दिनों पहले कांग्रेस और दूसरे प्रमुख विपक्षी दलों के नेता आज बैठक करेंगे. इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और सरकार बनाने के दावे के लिए गैर-एनडीए गठबंधन बनाने की संभावनाओं पर चर्चा होगी. साथ ही सभी पार्टियां चुनाव आयोग जाएंगी और VVPAT और EVM मशीन के मिलान में अंतर होने पर दोबारा काउंटिंग की मांग करेगी.

विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास के तहत आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगूदेशम पार्टी के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके कोलकाता स्थित आवास पर बैठक की और त्रिशंकु परिणाम की स्थिति में केंद्र में गैर-बीजेपी सरकार बनाने की संभावना पर उनसे चर्चा की.

नायडू ने ‘महागठबंधन’ की भविष्य की रणनीति पर बनर्जी के साथ 45 मिनट तक बातचीत की जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस के समर्थन से क्षेत्रीय दलों के साथ गैर-बीजेपी सरकार बनाने की संभावना पर गुफ्तगू की.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘बैठक में फैसला किया गया कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद त्रिशंकु परिणाम की स्थिति में महागठबंधन के अन्य भागीदारों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी.’’

ममता का दिल्ली दौरा

सूत्र ने कहा कि ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे पर भी फैसला 23 मई के बाद लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी से फोन पर बात की और ‘महागठबंधन’ की रणनीति पर चर्चा की. नायडू ने सोमवार को भी बनर्जी से मुलाकात की थी. रविवार को वह यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से नयी दिल्ली में अलग-अलग मिले.

EVM को लेकर हंगामा, प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा- एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें, मतगणना केंद्रों पर डंटे रहें

उन्होंने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, बीएसपी अध्यक्ष मायावती और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी चर्चा की. इस बीच अखिलेश और मायावती ने भी मुलाकात की और आगे के लिए अपनी रणनीति तय की.

बैठक में मौजूद रहेंगे ये नेता

विपक्षी नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात में कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओ ब्रायन, एनसीपी के शरद पवार, सीपीआईएम के सीताराम येचुरी और बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्रा सहित कई नेता शामिल हो सकते हैं. लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान हुआ है और 23 मई को मतगणना होगी.

क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला

दरअसल, विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि हर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले किन्हीं पांच बूथों पर वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान किया जाएगा. हालांकि कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल लगातार यह मांग उठा रहे थे कि कम से कम 50 फीसदी वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान किया जाए.

हालांकि एक्जिट पोल के मद्देनजर विपक्ष ने थोड़ी सावधानी बरतते हुए कोई औपचारिक बैठक नहीं करने का फैसला किया है. कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के दिशानिर्देश में शनिवार को बैठक की थी जहां मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी.

लोकसभा चुनाव: प्रचार खत्म होने के साथ ही बंद हो गया 'नमो टीवी'

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिर्फ बाजार का दबाव है. समाजवादी नेता शरद यादव भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं. एक्जिट पोल को ‘गपशप’ बताने वाली तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि उसके अपने आकलन के अनुसार पार्टी फिर से पश्चिम बंगाल में सभी सीटों पर जीत दर्ज कर रही है. एक्जिट पोल की आलोचना करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने दावा किया कि यह सभी फर्जी हैं और गलत तरीके से तैयार किए गए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget