एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में थके हुए विपक्ष का इस चुनाव में सफाया हो जाएगा- उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि थकी हुई राजनीतिक पार्टियां राज्य का विकास नहीं कर सकती. उन्होंने कहा, हमारे अंक निर्धारित और लक्ष्य तय है, हम पहले ही मुकाबला जीत चुके हैं.

अमरावती/पुणे: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भरोसा जताया कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में फिर से आएगा और थके हुए विपक्ष का राजनीतिक परिदृश्य से सफाया हो जाएगा. राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अमरावती और पुणे में रैलियों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि ''शिवसेना का उद्देश्य किसानों को कर्ज से मुक्त करना है बजाय कि उनका कर्ज माफ करना.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की प्रशंसा करते हुए उद्धव ने कहा कि उनकी कोशिश सबसे गरीब लोगों को साल में छह सिलेंडर मुफ्त देने की होगी. उन्होंने वादा किया कि ग्रामीण इलाकों में गरीबों को दस रुपये में भरपेट खाना और एक रुपये में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाएगी. विधासनसभा के नतीजों को लेकर उन्होंने कहा, ''आप उस बल्लेबाज की स्थिति की कल्पना कर सकते हैं जिसे कम गेंदों पर अधिक रन बनाने हो लेकिन मुझे ऐसी कोई चिंता नहीं है. हमारे अंक निर्धारित और लक्ष्य तय है, हम पहले ही मुकाबला जीत चुके हैं.''

बाद में पुणे के जून्नार, पिंपरी-चिंचवाड़ में रैलियों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि थकी हुई राजनीतिक पार्टियां राज्य का विकास नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां राजनीतिक दृश्य से गायब हो जाएंगी. ठाकरे ने जून में अपनी अयोध्या यात्रा का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ''मैं शिवनेरी किले (जहां पर छत्रपति शिवाजी का जन्म हुआ था) की मिट्टी अयोध्या लेकर गया था और अब हम चमत्कार देख रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट रामजन्म भूमि पर फैसला देने वाला है.''

ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच को लेकर आलोचना की. हाल ही में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र सहकारी बैंक घोटाले में अपना नाम आने के बाद पूछताछ के लिए स्वयं ईडी कार्यालय जाने की पेशकश की थी. उन्होंने कहा, ''इन लोगों ने अपने शासनकाल में मुंबई के लोगों की रक्षा करने के लिए शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे को सजा दिलाने की कोशिश की थी. अब वे ईडी द्वारा दर्ज मामले पर शोर मचा रहे हैं.''

यह भी पढ़ें-

हरियाणा: जेजेपी उम्मीदवार के नामांकन के दौरान हुआ डांस, EC की टीम ने चुनावी खर्चे में जोड़ा

महाराष्ट्र: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-शाह समेत 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget