एक्सप्लोरर

मसूद अजहर की ग्लोबल पाबंदी पर पीएम बोले- ये है नए भारत की ललकार, अभी तो शुरुआत है

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं डंके की चोट पर ये कहना चाहता हूं कि ये तो सिर्फ शुरुआत है. आगे आगे देखिए, होता है क्या. ता दें कि 2019 में भारत की पांचवी कोशिश पर चीन को हार माननी पड़ी और आज मसूद अजहर ग्लोबल आतंकी घोषित हो गया.

जयपुर: भारत को वैश्विक स्तर पर आज बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है. संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने आज पाकिस्तान के आतंकवादी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है. भारत की इस कूटनीतिक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बधाई दी साथ ही विरोधियों पर निशाना भी साधा. प्रधानमंत्री ने कहा ये है नया भारत और ये है इस नए भारत की ललकार. आज भारत की बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि जब ये काम चल रहा था तब नामदार ट्वीट करके बड़ी खुशी मनाते थे. बता दें कि 2019 में भारत की पांचवी कोशिश पर चीन को हार माननी पड़ी और आज मसूद अजहर ग्लोबल आतंकी घोषित हो गया. 10 साल से भारत ये कोशिश कर रहा था और आज उसे जीत मिली.

प्रधानमंत्री ने कहा, ''आज UN सुरक्षा परिषद ने आतंकी संगठन जैश एक मोहम्मद के कुख्यात आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगा दिया है. मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर आखिरकार विश्व में सहमति बनी, यह संतोष की बात है. देर आए, दुरुस्त आए. एक वक्त था जब देश में ऐसी रिमोट कंट्रोल वाली सरकार थी, जिसमें पीएम तक की आवाज उनकी सरकार में ही कोई नहीं सुनता था. आज देश ने देखा है कि यूएन में क्या हुआ. कैसे 130 करोड़ जनता की आवाज पूरे विश्व में दहाड़ रही है.''

प्रधानमंत्री ने इस उपबल्धि का जिक्र करते हुए पूरे विपक्ष को निशाने पर लिया, पीएम ने कहा कि ये सिर्फ मोदी की सफलता नहीं बल्कि पूरे देश की सफलता है. प्रधानमंत्री ने कहा, ''ये है नया भारत और ये है इस नए भारत की ललकार. आज भारत की बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. मैं डंके की चोट पर ये कहना चाहता हूं कि ये तो सिर्फ शुरुआत है. आगे आगे देखिए, होता है क्या. ये सिर्फ मोदी की सफलता नहीं है, ये पूरे हिंदुस्तान की सफलता है. आज भारत के लिए, हर भारतीय के लिए बेहद गर्व का दिन है. मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि कोई राजनीतिक दल ऐसे उत्साह और आत्मविश्वास के माहौल में कृपा करके मिलावट न करे.''

किसान के हक के पानी एक बूंद नहीं दूंगा- पीएम प्रधानमंत्री ने सिंधु जल समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान में एक बूंद पानी नहीं जाने दूंगा. प्रधानमंत्री ने कहा, ''आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में विश्व समुदाय भारत के साथ खड़ा रहा, इसके लिए मैं पूरे भारत की तरफ से, हर मानवतावादी की तरफ से विश्व समुदाय का आभार व्यक्त करता हूं. सिंधु नदी के संबंध में, पानी के संबंध में पाकिस्तान के साथ जो समझौता था और दिल्ली में सरकारें सोती रहीं. हमारे हक का पानी पाकिस्तान में जाता रहा. अब एक बूंद पानी नहीं जाने दूंगा. जिस पानी पर हमारे किसान का हक है, अब उसे पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा.''

10 साल की कोशिश के बाद भारत को मिली सफलता संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने आज पाकिस्तान के आतंकवादी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है. अपनी लाख कोशिशों के बावजूद चीन पाकिस्तान के लाडले मसूद अजहर को नहीं बचा पाया, आखिरकार आज चीन को मसूद अजहर के खिलाफ लाए प्रस्ताव का समर्थन करना पड़ा. चीन की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका, यूके और फ्रांस के प्रस्ताव को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद उसने कोई भी आपत्ति नहीं पाई, इसलिए वो अपना टेक्निकल होल्ड हटा रहा है.

10 साल से भारत ये कोशिश कर रहा था और आज उसे जीत मिली. 2009 में भारत की पहली कोशिश पर चीन ने ब्लॉक किया, फिर 2016 में भारत की दूसरी कोशिश को चीन ने ब्लॉक किया. इसके बाद 2017 में तीन देश अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की कोशिश को भी चीन ने ब्लॉक किया. 2019 में फिर तीन देशों की कोशिश पर चीन ने टेक्निकल होल्ड लगा दिया. 2019 में पांचवी कोशिश पर चीन को हार माननी पड़ी और आज मसूद अजहर ग्लोबल आतंकी घोषित हो गया.

हालांकि चीन को इस बात का दुख बहुत है कि वो इस बार अपने दोस्त पाकिस्तान के आतंकवादी को बचा नहीं पाया. चीन का ये दुख उसके आधिकारिक बयान से दिखता है. जिसमें चीन ने ये कहा है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद से लड़ने के लिए बहुत योगदान दिया है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उसके इस योगदान को पहचानना चाहिए.

यह भी पढ़ें मसूद अजहर पर यूएन का शिकंजा, जानें भारत में कब-कब आतंकी घटनाओं को दिया अंजाम?

आतंक के आका मसूद अजहर पर अब ग्लोबल पाबंदी, जानें भारत के सबसे बड़े दुश्मन का काला इतिहास

मसूद अजहर अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- मैं खुश हूं

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, मसूद अजहर ग्लोबल आतंकी घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget