एक्सप्लोरर

अस्पताल में भर्ती शशि थरूर से मिलीं निर्मला सीतारमण, कांग्रेस नेता ने कहा- अभिभूत हूं

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर सोमवार को ‘तुलाभरम’ रस्म के दौरान मंदिर में घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता शशि थरूर से मुलाकात की. पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में शिष्टाचार एक दुर्लभ गुण है.

थरूर ने कहा, ‘‘सीतारमण के व्यवहार से अभिभूत हूं जो केरल में चुनाव के व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर अस्पताल में आज सुबह मुझसे मिलने आयीं. भारतीय राजनीति में शिष्टाचार एक दुर्लभ गुण है. उन्हें ऐसा उदाहरण पेश करते हुए देखकर अच्छा लगा.’’

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ‘तुलाभरम’ रस्म के दौरान मंदिर में घायल हो गए थे, जब तराजू का एक हुक गिर गया और उनके सिर पर जा लगा. थरूर इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें सोमवार को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें मंगलवार को छुट्टी मिल सकती है.

‘तुलाभरम’ एक हिंदू रस्म है जिसमें किसी व्यक्ति को फूल, अनाज, फल और ऐसी ही वस्तुओं के साथ तराजू में तौला जाता है और उसके वजन के बराबर सामग्री दान की जाती है. सोमवार को मलयालम नव वर्ष (विशु) के अवसर पर थरूर ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने से पहले सुबह यहां देवी मंदिर में इस रस्म को निभाया.

सीतारमण सोमवार की रात को केरल पहुंची थीं. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन के साथ तिरुवनंतपुरम में एक रोड शो किया. इसके अलावा उन्होंने शोभा सुरेंद्रन के लिए अत्तिंगल में एक चुनावी सभा को संबोधित किया.

भाकपा और वाम मोर्चा के उम्मीदवार सी दिवाकरन ने भी अस्पताल में थरूर का हाल चाल जाना. थरूर ने कहा, ‘‘बड़ी कृपा है कि एलडीएफ के मेरे प्रतिद्वंद्वी सी दिवाकरन ने मेरे स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए आज सुबह मुलाकात की. बताया गया है कि उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक से भी यह सुनिश्चित करने के लिए बात की कि मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊं.’’

दिवाकरन ने थरूर से हतोत्साहित ना होने के लिए कहा है. तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र में सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ, विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget