एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के 16 नए चेहरे पहली बार चुने गए हैं विधायक

दिल्ली चुनाव: दिल्ली के 70 में से 16 विधायक पहली बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं. ये सभी विधायक आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.

दिल्ली चुनाव 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है. पिछले चुनाव की तुलना में बीजेपी के विधायकों की संख्या 3 से बढ़कर 8 हो गई है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 16 नए विधायक चुने गए हैं. पहली बार विधानसभा पहुंचने वाले सभी 16 चेहरे आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर आए हैं और उनमें आतिशी, राघव चड्डा और दिलीप पांडे जैसे युवा चेहरे शुमार है.

दिल्ली में शिक्षा सुधार के लिए काम कर चुकी आतिशी ने कालकाजी सीट से बीजेपी उम्मीदवार धर्मवीर सिंह को 11 हजार वोट से हराकर जीत दर्ज की है. आतिशी ने पिछले साल ईस्ट दिल्ली से लोकसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं राघव चड्डा भी पिछले साल साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव हार चुके हैं. लेकिन इस बार राघव चड्डा राजेंद्र नगर से बीजेपी उम्मीदवार आरपी सिंह को करीब 20 हजार वोट से मात देने में कामयाब रहे.

ज्यादातर युवा चेहरे

आम आदमी पार्टी के इन दोनों युवा चेहरों की तरह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से दिलीप पांडे को भी हार मिली थी. दिलीप पांडे अब तिमारपुर विधानसभा सीट से 24 हजार वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं. कांग्रेस की पूर्व पार्षद राजकुमारी ढिल्लो हरि नगर से तेजेंद्र पाल बग्गा को 20 हजार वोट से हराकर पहली बार विधानसभा पहुंची है. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री जीतेंद्र सिंह तोमर की पत्नी प्रीति तोमर त्रिनगर सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रही है.

बवाना से जयभगवान, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, त्रिलोकपुरी से रोहित कुमार, सीलमपुर से अब्दुल रहमान, कोंडली से कुलदीप कुमार, सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. द्वारका सीट से विनय मिश्रा, मुडंका से धर्मपाल लाकरा और दिल्ली कैंट से वीरेंद्र सिंह कादयान पहली बार विधायक चुने गए हैं.

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की जमानत जब्त हुई, अलका लांबा को मिली करारी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget