एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: एनसीपी को लगा झटका, दो सीटों पर इसलिए मुकाबले से बाहर हुई पार्टी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: एनसीपी के उम्मीदवार पार्टी का ए बी फॉर्म नहीं मिलने की वजह से नॉमिनेशन नहीं भर पाए.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही एनसीपी दो सीटों पर मुकाबले से बाहर हो गई है. चिंचवड और भोसरी विधानसभा सीट पर एनसीपी अपने उम्मीदवार उतारने में कामयाब नहीं हो पाई. हालांकि पार्टी ने दावा किया है कि खास रणनीति के तहत इन दो सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे गए.

चिंचवड सीट से एनसीपी ने प्रशांत शितोले को टिकट दिया था. लेकिन प्रशांत शितोले का पर्चा चुनाव आयोग ने रिजेक्ट कर दिया है. चुनाव आयोग का कहना है कि प्रशांत शुक्रवार तीन बजे तक पार्टी का ए बी फॉर्म जमा नहीं करवा पाए, इसलिए एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर उनका नॉमिनेशन स्वीकार नहीं किया गया.

शितोले ने कहा, ''मुझे अजीत पवार ने पार्टी उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल करने के लिए कहा था. चुनाव आयोग का पार्टी का ए बी फॉर्म नहीं मिला. मुझे नहीं पता क्या हुआ. मैं इसके बारे में और कुछ नहीं कह सकता.'' अपने उम्मीदवार का पर्चा रिजेक्ट होने पर चिंचवड सीट पर एनसीपी अब किसी और कैंडिडेट को समर्थन दे सकती है.

इन दो सीटों पर नहीं उतारे उम्मीदवार

एनसीपी के नेता दत्ता साने ने भोसरी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा है. दत्ता साने का कहना है कि ''शुक्रवार दोपहर एक बजे तक उन्हें पार्टी का ए बी फॉर्म नहीं मिला. इसलिए मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा. पार्टी ने आखिर वक्त में टिकट ऑफर किया, लेकिन तब मैंने मना कर दिया.''

दत्ता अब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी के उम्मीदवार महेश से टक्कर लेंगे. हालांकि एनसीपी ने इस सीट पर भी दत्ता को समर्थन देने का एलान अभी तक नहीं किया है. पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि जल्द ही दोनों सीटों पर समर्थन देने की तस्वीर साफ हो जाएगी.

इन दोनों के अलावा कोथरूड विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस और एनसीपी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. इस सीट पर बीजेपी का मुकाबला करने के लिए मनसे ने किशोर शिंदे को मैदान में उतारा है. कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने कोथरूड विधानसभा सीट पर मनसे उम्मीदवार किशोर को समर्थन देने का एलान किया है.

महाराष्ट्र चुनाव: एनसीपी-कांग्रेस का संयुक्त घोषणापत्र जारी, किसानों, बेरोजगारों और भूमिपुत्रों पर खेला दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget