एक्सप्लोरर

Women Reservation: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला, पूछा- RSS में कितनी महिलाएं? योगी के लिए कही ये बात

Women Reservation: वेणुगोपाल ने महिला आरक्षण विधेयक को कांग्रेस का “बच्चा” करार देते हुए कहा कि इसकी यात्रा 1931 में शुरू हुई थी, तब सरोजिनी नायडू ने पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री को इसके लिए लिखा था.

 Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिला आरक्षण विधेयक संसद के दोनों सदनों में पास हो चुका है. इस पर जहां बीजेपी लगातार अपनी पीठ थपथपा रही है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल इस अधिनियम के खिलाफ तो कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन बीजेपी की मंशा पर सवाल उठाते हुए लगातार हमला कर रहे हैं.

इसी कड़ी में कांग्रेस के सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया था. अब उसका विडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह न सिर्फ आरएसएस पर सवाल उठा रहे हैं, बल्कि 2010 में कांग्रेस की ओर से लाए गए इस विधेयक का विरोध करने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साध रहे हैं.

आरएसएस पर उठाए सवाल

के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को इस बिल पर चर्चा के दौरान गुरुवार को कहा, "नड्डा जी राजनीतिक प्रतिनिधित्व की बात करते हैं. हमारी पार्टी का भी पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व है, उनकी पार्टी का भी हो सकता है. लेकिन पार्टी को नियंत्रित कौन कर रहा है? यह सब जानते हैं कि बीजेपी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नियंत्रित करता है. ऐसे में मैं ये पूछना चाहता हं कि आरएसएस में कितनी महिलाएं हैं?”

बीजेपी के सांसद ने दिया ये जवाब

के.सी. वेणुगोपाल के इस सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय सेविका समिति का उदाहरण दिया. यादव ने कहा, "आरएसएस के साथ, राष्ट्रीय सेविका समिति है जिसमें 100 प्रतिशत महिला सदस्य हैं जो राष्ट्रवादी कार्य करती हैं."

सीएम योगी पर भी साधा निशाना

इसके तुरंत बाद वेणुगोपाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरा. उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान 2010 के यूपी के मुख्यमंत्री का हवाला दिया. उन्होंने कहा, “यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब 2010 में सांसद थे, तो उन्होंने कहा था कि 'स्थानीय स्तर पर महिला आरक्षण मौजूद है. यह बच्चों की देखभाल जैसी घरेलू ज़िम्मेदारियों को कैसे प्रभावित करता है, इसका आकलन किया जाना चाहिए.  इसका मतलब है कि महिलाओं के प्रति आपका (भाजपा का) रवैया बच्चों की देखभाल के लिए है.'

विधेयक को कांग्रेस का बच्चा करार दिया

महिला आरक्षण विधेयक को कांग्रेस का “बच्चा” करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसकी यात्रा 1931 में शुरू हुई थी “जब सरोजिनी नायडू ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान शक्ति के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री को लिखा था. फिर बलवंत राय जी, इंदिरा जी और अंततः राजीव जी 1989 में स्थानीय निकायों में महिलाओं को सशक्त बनाने का एक बड़ा कानून लेकर आए.”

ये भी पढ़ें

उदयनिधि स्टालिन को मिला कमल हासन का साथ, 'छोटे बच्चे को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget