एक्सप्लोरर

Nagaland Exit Polls 2023: नगालैंड में कौन बनेगा सीएम? एग्जिट पोल के नतीजों ने खोला राज, पब्लिक ने बताया अपना मूड

Nagaland Exit Polls: नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023 के वोटिंग पूरी हो चुकी है. चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल में जनता का मूड सामने आया है.

Nagaland Exit Polls: नगालैंड की 59 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है. चुनाव के नतीजे तो 2 मार्च को आएंगे लेकिन उसके पहले एग्जिट पोल (Exit Polls) के नतीजे आ गए हैं, जो राज्य में अगली सरकार की भविष्यवाणी कर रहे हैं.

नगालैंड में इस बार सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था. नगा पीपल्स फ्रंट और कांग्रेस ने अलग-अलग दांव आजमाया था. एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि राज्य में बीजेपी और एनडीपीपी की सरकार की वापसी हो रही है.

एनडीपीपी-बीजेपी सरकार की वापसी
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ वापस आता दिख रहा है. गठबंधन के खाते में 38 से 48 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. नगा पीपल्स फ्रंट 3-8 सीटों के बीच सिमट सकता हैं. कांग्रेस को 1-2 सीट ही मिलने का अनुमान है जबकि 5 से 15 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं.

कौन है सीएम पर पहली पसंद?
एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में मुख्यमंत्री नेफियू रियो अभी भी लोकप्रियता में नंबर-1 हैं. सीएम पद के रूप में राज्य के 25 फीसदी यानी एक चौथाई लोग नेफियू रियो को ही पहली पसंद मानते हैं. नेफियू रियो के सामने दूसरे चेहरों को 10 फीसदी वोट भी नहीं मिलता दिख रहा है.

किसे कितना प्रतिशत वोट?
एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक एनडीपीपी और बीजेपी गठबंधन को राज्य में भारी समर्थन मिला है. गठबंधन को 49 फीसदी वोट जाता दिख रहा है. नगा पीपल्स फ्रंट को 13 प्रतिशत वोट मिला है. कांग्रेस को 10 फीसदी वोट जबकि अन्य दलों को 28 प्रतिशत मिलता नजर आ रहा है.

पिछली बार के विधानसभा चुनाव में भी एनडीपीपी और बीजेपी साथ थी. तब एनडीपीपी ने 17 और बीजेपी ने 12 सीटकर जीतकर सरकार बनाई थी. हालांकि, नगा पीपल्स फ्रंट 27 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बना था लेकिन बहुमत से पीछे रह गया था. इस बार एनपीएफ को भारी नुकसान होता दिख रहा है.

2023 के नगालैंड विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी ने 40 और बीजेपी ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा है.

यह भी पढ़ें

नगालैंड विधानसभा चुनाव में होगी किसकी जीत, एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget