एक्सप्लोरर

'हमारे पूर्वज अंग्रेजों से लड़े थे, आपके पूर्वजों ने प्रेम पत्र लिखे', देवेंद्र फडणवीस पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि फडणवीस जहां वोट जिहाद की बात करते हैं, वहीं उनके नायक अंग्रेजों को प्रेम पत्र लिख रहे थे, जबकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने विदेशी शासकों से कोई समझौता नहीं किया.'

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वोट जिहाद-धर्मयुद्ध संबंधी टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर रविवार (10 नवंबर, 2024) को निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'एक हैं तो सेफ हैं' नारा विविधता के लोकाचार के खिलाफ है. ओवैसी ने हमला करते हुए कहा कि फडणवीस के (वैचारिक) पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के बजाय उन्हें प्रेम पत्र लिखे थे.

देवेंद्र फडणवीस ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए शनिवार को कहा था कि वोट जिहाद का जवाब मतों के धर्मयुद्ध से दिया जाना चाहिए. ओवैसी ने चुनाव में एआईएमआईएम उम्मीदवार इम्तियाज जलील (औरंगाबाद पूर्व) और नासिर सिद्दीकी (औरंगाबाद मध्य) के समर्थन में छत्रपति संभाजीनगर के जिंसी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था और फडणवीस अब हमें जिहाद के बारे में सिखा रहे हैं. नरेंद्र मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस मिलकर भी मुझे बहस में नहीं हरा सकते.'

ओवैसी ने कहा कि धर्मयुद्ध-जिहाद संबंधी टिप्पणी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र में वोट जिहाद और धर्मयुद्ध कहां से आ गया? आपने विधायक खरीदे, क्या हम आपको चोर कहें?' उन्होंने कहा, 'फडणवीस जहां वोट जिहाद की बात करते हैं, वहीं उनके नायक अंग्रेजों को प्रेम पत्र लिख रहे थे, जबकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने विदेशी शासकों से कोई समझौता नहीं किया.'

उन्होंने कहा, 'हमने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का तरीका बताया. जब उन्हें (भाजपा को) मालेगांव में (लोकसभा चुनाव के दौरान) वोट नहीं मिले तो उन्होंने (फडणवीस) वोट जिहाद की बात की. जब उन्हें वोट नहीं मिलते, तो वे इसे जिहाद कहते हैं. वे अयोध्या में हार गए. ऐसा कैसे हुआ?'

उन्होंने कहा, 'हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था, आपके नहीं. जिन फडणवीस के पूर्वजों ने अंग्रेजों को प्रेम पत्र लिखे, वह हमें जिहाद सिखाएंगे?' एआईएमआईएम नेता ने कहा कि मोदी कहते हैं ‘एक हैं तो सेफ हैं’ क्योंकि वे (भाजपा) इस देश की विविधता को खत्म करना चाहते हैं. ओवैसी ने हिंदूवादी संत रामगिरी महाराज के बयानों पर उठे विवाद का हवाला देते हुए कहा कि पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-
वक्फ जेपीसी चीफ जगदंबिका पाल पर विपक्षी सदस्यों ने लगाया आरोप, बोले- बैठक में नहीं पूरा हो रहा कोरम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget