एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: बालाघाट पोस्टल बैलट कांड में तहसीलदार के बाद एसडीएम भी सस्पेंड, कांग्रेस की शिकायत पर हुआ एक्शन

Balaghat Postal Pallot Controversy: पोस्टल बैलेट मामले की शिकायत कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग से की है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने इसे गंभीर कदाचरण माना है. इस मामले में 2 अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है.

MP Assembly Elections 2023 News: मध्य प्रदेश में बालाघाट के पोस्टल बैलट कांड में भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बालाघाट के एसडीएम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल सोनी को सस्पेंड कर दिया गया है. कलेक्टर डॉ गिरीश मिश्रा ने गोपाल सोनी का निर्वाचन कार्य से जुड़ा प्रभार डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक को सौंप दिया है. कांग्रेस ने इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बीजेपी उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है.

यहां बता दें कि मध्य प्रदेश की चुनावी राजनीति में दो दिन से सरगर्म बालाघाट पोस्टल बैलेट कांड में कांग्रेस की शिकायत के बाद निर्वाचन आयोग एक्शन मोड में आ गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने आज बुधवार (29 नवंबर) को जबलपुर के संभागीय आयुक्त अभय वर्मा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए.

निलंबन आदेश पर कलेक्टर ने क्या कहा?
कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा द्वारा जारी शासकीय पत्र में कहा गया है कि कमिश्नर, जबलपुर संभाग के आदेश के अनुसार गोपाल कुमार सोनी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बालाघाट एवं रिटर्निंग आफिसर (विधान सभा क्षेत्र कमांक-111 बालाघाट) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इसलिए उक्त आदेश के फलस्वरूप प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से कार्यालयीन कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये राहुल नायक, डिप्टी कलेक्टर, बालाघाट को अपने कार्य के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी (बालाघाट) का सम्पूर्ण प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से सौंपा जाता है. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.

बालाघाट पोस्टल बैलट कांड का वीडिया वायरल
दरअसल, सोमवार (27 नवंबर) को बालाघाट के तहसील कार्यालय स्थित अस्थाई स्ट्रांग रूम में डाकमत पत्र के बंडल बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में कलेक्टर डॉक्टर गिरीश मिश्रा ने प्रक्रियागत गलती स्वीकार करते हुए मंगलवार (28 नवंबर) को तहसीलदार और डाक मतपत्र प्रभारी हिम्मत सिंह को सस्पेंड कर दिया था.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मानी प्रक्रियात्मक चूक
मध्य प्रदेश में बालाघाट पोस्टल बैलेट से जुड़ा मामला दो दिन से थमने का नाम नहीं ले रहा था. कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत मंगलवार को दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग से की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जहां इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को निशाने पर लिया, वही पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इसे गंभीर कदाचरण माना है.

इसी बीच बालाघाट के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर गिरीश मिश्रा ने भी प्रक्रियात्मक चूक की बात स्वीकार की. उन्होंने माना कि स्ट्रांग रूम समय से पहले खोला गया और उनकी जानकारी के बिना डाक मत पत्रों का बंडल बनाया जा रहा था. नियमानुसार 2 दिसंबर को डाक मत पत्रों का बंडल बनाया जाना सुनिश्चित था.

ये भी पढ़ें: 

MP News: मध्य प्रदेश को मिल सकता है नया मुख्य सचिव, जल्द हो सकती है IAS वीरा राणा के नाम की घोषणा

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले, '2024 का चुनाव अवैध, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले, '2024 का चुनाव अवैध, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले, '2024 का चुनाव अवैध, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले, '2024 का चुनाव अवैध, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
Embed widget