एक्सप्लोरर

MCD Results 2022: ‘दिल्ली में कूड़े के पहाड़ पर जनता ने झाड़ू चला दी’, एमसीडी में जीत पर AAP नेता संजय सिंह

Delhi MCD Results: दिल्ली में एमसीडी के चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं और यहां पर आम आदमी पार्टी राज करने की ओर अग्रसर है. पार्टी की जीत पर आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला किया है.

MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे साफ-साफ दर्शा रहे हैं कि इस बार एमसीडी में आम आदमी पार्टी का कब्जा होने वाला है. पिछले 15 सालों से राज कर रही बीजेपी की उम्मीदों पर झाड़ू चल गई है. आप की जीत पर पार्टी नेता संजय सिंह ने इस मौके पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ पर जनता ने झाड़ू चला दी है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने बता दिया है कि अगर अरविंद केजरीवाल को फर्जी मुकदमे करके परेशान करने की कोशिश करोगे तो इसी तरह चुनाव में हराने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं. इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा कि पिछले 15 साल से जिस जगह पर बीजेपी का राज था, उस किले को ध्वस्त करने का काम आम आदमी पार्टी ने किया है.

संजय सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग अभी कह रहे हैं कि दिल्ली के अंदर मेयर बीजेपी का होगा, उनकी बहुमत से 20-25 सीटें कम हैं और आम आदमी पार्टी की बहुमत से आगे सीटें हैं फिर भी कह रहे हैं कि मेयर हमारा होगा. उन्होंने कहा कि वो खुद ही कह रहे हैं कि वो भारतीय खोखा पार्टी है. दिल्ली में मेयर भी आम आदमी पार्टी का होगा.

‘दिल्ली के कूड़े के पहाड़ पर चली झाड़ू’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली के कूड़े के पहाड़ पर, एमसीडी के भ्रष्टाचार पर जनता ने झाड़ू चलाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कहा कि अपने वोट की ताकत से जनता ने बीजेपी को जवाब दिया. ये जीत आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी जीत है. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को हराना बड़ी बात है. संजय सिंह ने ये भी कहा कि अब ये तय हो गया कि नरेंद्र मोदी का एकमात्र विकल्प केजरीवाल ही हैं. पूरे देश में बीजेपी का एक ही विकल्प है और वो है आम आदमी पार्टी.

ये भी पढ़ें: BJP अपना मेयर बनाकर दिखाए, हम...', जश्न में जुटी AAP नेता ने सीएम केजरीवाल की मौजूदगी में दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget