एक्सप्लोरर

MCD Election Result: 'BJP अपना मेयर बनाकर दिखाए, हम...', जश्न में जुटी AAP नेता ने सीएम केजरीवाल की मौजूदगी में दी चुनौती

MCD Election Result: एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है. इसी के साथ साफ है कि निगम में आप का मेयर होगा.

MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज की. इसी के साथ बीजेपी की 15 सालों की सत्ता निगम से भी चली गई है. बीजेपी के खिलाफ इस जीत पर आम आदमी पार्टी जश्न में डूबी है. इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप नेता गोपाल राय, संजय सिंह और पंजाब के सीएम भगवंत मान आप कार्यालय पहुंचे. इस दौरान गोपाल राय ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वो अपना मेयर बनाकर दिखाए.

दरअसल, शुरुआती रुझान के बाद बीजेपी ने दावा किया था कि दिल्ली में मेयर उनकी ही पार्टी का होगा. खुद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ये दावा किया था. इसी पर आम आदमी पार्टी ने ये चुनौती दी है. दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से आप ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है. यहां किसी भी एक दल या गठबंधन को मेयर बनाने के लिए 126 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी ने इस चुनाव में 104 सीटें जीती है. वहीं कांग्रेस मात्र 9 सीटों पर सिमट गई है.

गोपाल राय ने साथ ही कहा, ''दिल्ली के लोगों ने इतिहास रच दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसी को भी हरा सकते हैं.'' इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह के कारण एमसीडी चुनाव को मार्च में चुनाव आयोग ने टाल दिया. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को परेशान किया गया. सत्येंद्र जैन के वीडियो निकाले गए फिर भी यह लोग चुनाव नहीं जीते. 

'बीजेपी ने एमसीडी को लूटा'
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली की जनता बधाई देते हुए कहा कि 15 साल से बीजेपी एमसीडी को लूट रही थी. हमारी जीत के साथ हमें दिल्ली के लोगों ने जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि 15 साल बाद दिल्ली में जनता जीत गई. आप ने दिल्ली और दिल दोनों जीते हैं. उन्होंने आगे दावा किया कि गुजरात में कल चमत्कार दिखेगा. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा? 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एमसीडी चुनाव में हुई जीत पर कहा, ''इतनी बड़ी जीत देने के लिए दिल्ली की जनता को बहुत-बहुत बधाई है. पहले स्कूल, अस्पताल और बिजली की जिम्मेदारी दी, हमने वो ठीक किए. अब दिल्ली की जनता ने अपने बेटे को सफाई करने, पार्क ठीक करने की जिम्मेदारी दी है. मैं दिल्ली की जनता का ऋणी रहूंगा.'' उन्होंने दावा किया कि मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं. 

 यह भी पढ़ें-

Delhi MCD Results 2022: 'आप' की झाड़ू के आगे नहीं चले बीजेपी के तीनों दांव, हाथ से निकल गई एमसीडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव, शरद पवार, फारुक अब्दुल्ला समेत खरगे के आवास पर कौन-कौन पहुंचा?
अखिलेश यादव, शरद पवार, फारुक अब्दुल्ला समेत खरगे के आवास पर कौन-कौन पहुंचा?
Ramlila Maidan Rally Live: ओपन बस से मिंटो ब्रिज के लिए रवाना हुए राहुल, रामलीला मैदान में जुटी भीड़, CEC पर आर-पार की जंग!
Live: ओपन बस से मिंटो ब्रिज के लिए रवाना हुए राहुल, रामलीला मैदान में जुटी भीड़
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Water Chestnut Farming: अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
Embed widget