एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: मनीष सिसोदिया ने किया AAP के MCD में इतनी सीटों पर जीतने का दावा, जानिए बीजेपी को लेकर क्या

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऐसे में मनीष सिसोदिया ने नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर दावा किया है. जानिए सिसोदिया ने कितनी सीटों पर किया जीत का दावा.

Manish Sisodia Reaction: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है. सभी राजनीतिक दल भी अपनी जीत का दावा करने से चूक नहीं रहे हैं. मतदान से पहले बीजेपी अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि आज हमारी मेहनत का दिन सार्थक होने वाला है. हालांकि अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपनी जीत पर दावा किया है जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 250 वार्ड में से 230 सीटों पर जीत हासिल होगी.

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर साधा निशाना

मनीष सिसोदिया ने अपनी जीत पर दावा तो किया ही साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि एमसीडी का काम साफ सफाई करना है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी इन सभी मुद्दों पर फेल हुई है. लेकिन आप के समर्थन से यदि आप सरकार निगम की सत्ता पर आती है तो केजरीवाल जी सारी जिम्मेदारी ढ़ंग से निभाएंगे, दिल्ली को कूड़े से मुक्त करवाएँगे.

सिसोदिया ने आगे कहा कि MCD का काम है दिल्ली का कूड़ा साफ करना,व्यापारियों को इमानदारी से लाइसेंस देना,गलियां बनवाना, पार्कों की सफाई करनवाना है. हालांकि इन सभी मुद्दों पर आप सरकार खरी उतरेगी. उन्होंने दिल्ली वासियों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आप अपना वोट यह सोच कर दें कि आप वोट दिल्ली को साफ,स्वच्छ रखने के लिए दे रहे हैं. 

40, हजार सुरक्षाकर्मी हैं तैनात

दिल्ली नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 1.47 करोड़ मतदाता अपना वोट दर्ज करेंगे. जिसमें से 80 लाख पुरुष और 67 लाख महिला वोटर शामिल है. बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के कुल 1,349 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं जिसमें से 709 महिला उम्मीदवार हैं और 640 पुरुष उम्मीदवार है. आज दिल्ली में कुल 13, 665 पोलिंग बूथ पर वोटिंग की जा रही है. हालांकि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए आज दिल्ली में 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: MCD Election Live: Live: एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग जारी, प्रवेश वर्मा का 210 सीटें जीतने का दावा, केजरीवाल बोले- उनको वोट न दें जो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget