एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: मतदाताओं की परेशानी का हुआ समाधान, अब घर बैठे जान सकेंगे कौन से पोलिंग बूथ पर जाकर देना है वोट

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 8:00 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी. आप राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए ऐप के माध्यम से जान सकेंगे कि किस पोलिंग स्टेशन पर आपको अपना वोट देना है.जाने क्या है प्रक्रिया.

How to know Polling station: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड पर आज मतदान है. सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक कर चुनाव में प्रचार किया है. हालांकि आज मतदाता ही उम्मीदवारों की किस्मत का अंतिम फैसला करेंगे. सभी राजनीतिक दलों के 250 वार्ड पर कुल 1,349 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

आज मतदान सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगा. यदि मतदाता अभी तक यह नहीं जान सके हैं कि उन्हें किस पोलिंग स्टेशन पर जाकर अपना वोट डालना है तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है.  आप घर बैठे ही ऑनलाइन यह जान सकेंगे कि आपको किस पोलिंग स्टेशन पर जाकर अपना वोट डालना है. 

निगम चुनाव दिल्ली ऐप पर मिलेगी सभी जानकारियां

दिल्लीवासियों के लिए राज्य चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशन जाने के लिए एक खास ऐप जारी किया है. ऐप के माध्यम से घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम भी ढूंढ सकते हैं. इसके अलावा यह भी जान सकते हैं कि किस पोलिंग स्टेशन पर जाकर आपको अपना वोट डालना है. राज्य चुनाव आयोग की तरफ से 'निगम चुनाव दिल्ली' ऐप लॉन्च किया गया है. इस ऐप का उपयोग कर आप नगर निगम चुनाव से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा इस ऐप पर उम्मीदवारों से संबंधित सभी जानकारियां भी है. यहां तक कि आप इस ऐप पर एमसीडी चुनाव के परिणाम भी देखने में सक्षम हो पाएंगे. 

मैसेज से भी जाने कहा है पोलिंग स्टेशन

राज्य चुनाव आयोग ने दिल्लीवासियों के लिए हर तरह की सुविधाओं का इस्तेमाल किया है. आप निगम चुनाव दिल्ली  के माध्यम से जानकारियां तो प्राप्त कर ही सकते हैं इसके अलावा राज्य चुनाव आयोग ने व्हाट्सएप नंबर भी लांच की है जिसकी सहायता से आप चंद ही सेकंड में अपना पोलिंग स्टेशन देख सकते हैं. व्हाट्सएप नंबर 9807910276 या 9807980779 पर पर मैसेज करने के बाद आपके पास रिटर्न मैसेज आएगा जिसमें आपसे आपका वोटर आईडी कार्ड नंबर मांगा जाएगा. वह भेजने से आपको अपनी वोटिंग स्लिप मिल जाएगी. आप यह जान सकेंगे कि आपको किस मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डालना है. 

यह भी पढ़ें :- Delhi MCD Election 2022: एमसीडी में मतदान आज, जानिए कितने प्रत्याशियों की किस्मत होगी पेटी में बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget