एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: बेरोजगारी, महंगाई और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर Manmohan Singh ने केंद्र को घेरा, जानें क्या कुछ बोले?

Punjab Assembly Election 2022: मनमोहन सिंह ने बीजेपी के साथ-साथ आप और अकाली दल को लेकर कहा कि मुझपर कमजोर प्रधानमंत्री का आरोप लगाने वाली बीजेपी और उसकी बी और सी टीम का प्रचार आज बेनकाब हो चुका है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पूर्व प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने वीडियो संदेश के जरिए लोगों से कांग्रेस को जिताने की अपील की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज स्थिति बहुत चिंताजनक है. लोग मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं लेकिन साढ़े सात साल सरकार चलाने के बाद भी सरकार लोगों की समस्याओं के लिए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहरा रही है. प्रधानमंत्री के पद का जिम्मेदारी भरा होता है, देश और इतिहास पर दोष लगा कर अपने गुनाह कम नहीं कर सकते.

मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने कहा कि मैंने ज्यादा बोलने की बजाय काम से बोलने को तरजीह दी. मैंने कभी राजनीतिक लाभ के लिए देश की शान में कमी नहीं होने दी. दुनिया में भारत का और भारतीयों का मान बढ़ाया.

बीजेपी (BJP) के साथ ही बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और अकाली दल पर तंज कसते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, ''मुझपर कमजोर प्रधानमंत्री का आरोप लगाने वाली बीजेपी और उसकी बी और सी टीम का प्रचार आज बेनकाब हो चुका है. देश आज पुराने कामों को याद कर रहा है.''

पंजाबी में बोलते हुए मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने पंजाबी स्वाभिमान का मुद्दा उठाया और कहा कि बीते दिनों प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नाम पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई. किसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश की गई. जिन पंजाबियों की बहादुरी, देशभक्ति और कुर्बानी को पूरी दुनिया सलाम करती है, उन्हें क्या कुछ नहीं कहा गया. पंजाब की धरती पर पैदा हुए एक भारतीय के रूप में मुझे काफी दुख हुआ.

मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने तीखा हमला करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है. देश आर्थिक मंदी में फंस गया है. बेरोजगारी चरम पर है. अन्नदाता दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं. सामाजिक असमानता बढ़ रही है, कर्जा बढ़ रहा है, कमाई घट रही है. अमीर और अमीर, गरीब और गरीब हो रहे हैं. लेकिन सरकार आंकड़ों में गड़बड़ कर सब चंगा बता रही है. सरकार की नीति और नीयत दोनों में खोट है. इनकी नीति में स्वार्थ है और नियत में नफरत है. अपने स्वार्थ के लिए लोगों को जात-धर्म के नाम पर आपस में लड़ाया जा रहा है. सरकार का नकली राष्ट्रवाद खोखला और खतरनाक है. यह अंग्रेजों की बांटो और राज की करो कि नीति पर टिका हुआ है. सरकार को संविधान पर जरा भी भरोसा नहीं है. संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है.

मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने कहा, ''देश के अंदर ही नहीं सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह नाकाम साबित हुई है. चीनी सैनिक बीते एक साल से हमारी पवित्र धरती पर बैठे हैं. लेकिन इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. पुराने दोस्त बिखरते जा रहे हैं. अन्य देशों के साथ भी संबंध खराब हो रहे हैं. उम्मीद है सरकार को यह समझ आ गई होगी कि नेताओं को जबरदस्त गले लगाने, बिना बुलाए बिरयानी खाने पहुंच जाने से देश के रिश्ते नहीं सुधर सकते.''

कांग्रेस (Congress) के लिए वोट करने की अपील करते हुए मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने कहा कि पंजाब में विकास, खेती, बेरोजगारी की समस्या सुलझाना जरूरी है. यह काम कांग्रेस ही कर सकती है.

UP Election 2022: यूपी के फतेहपुर में बोले PM मोदी- सारे विवाद एक तरफ और राष्ट्रवाद एक तरफ, तीन तलाक का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget