एक्सप्लोरर

Manipur Polling: मणिपुर की 38 सीटों पर वोटिंग जारी, कहीं EVM खराब, कहीं दो गुटों के बीच झड़प, पढ़ें 10 बड़ी बातें

मणिपुर विधानसभा के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ. कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, कड़ी सुरक्षा के बीच पांच जिलों की 38 सीटों के लिए मतदान हो रहा है.

Manipur Assembly Elections 2022: मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज (28 फरवरी) 38 सीटों पर वोटिंग हो रही है. सुबह 11 बजे तक 12.09 लाख मतदाताओं में से 27.34 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया. चुनाव में पांच महिलाओं सहित कुल 173 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. कुल 173 उम्मीदवारों में से 39 का आपराधिक इतिहास रहा है.

  1. मणिपुर के सीईओ राजेश अग्रवाल ने कहा, कीथेलमनबी में मतदान बाधित होने की घटना सामने आई है. इससे मतदान प्रक्रिया में देरी हुई. ईवीएम मशीन खराब है. हम जांच कर रहे हैं कि आज यहां मतदान जारी रखना है या फिर से मतदान करना है.
  2. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चुराचांदपुर जिले के सुदूर इलाके में दो राजनीतिक दलों के बीच झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि झड़प में एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन क्षतिग्रस्त हो गयी, उसे बदल दिया गया है और मतदान शीघ्र शुरू हो गया.
  3. मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने के करीब आधे घंटे के भीतर राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाला.
  4. वोट डालने के बाद राज्यपाल गणेशन ने मणिपुर के सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा, 'हमारा देश लोकतांत्रिक है और चुनाव लोकतंत्र का प्रतीक है. निर्वाचन अधिकारियों ने अच्छी व्यवस्था की है.'
  5. मणिपुर में मतदान शाम चार बजे तक चलेगा. दोपहर तीन से शाम चार बजे तक कोविड-19 के मरीज मतदान करेंगे. दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान पांच मार्च को होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी.
  6. उम्मीदवारों में मणिपुर के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार एन. बीरेन सिंह, कैबिनेट मंत्री थोंगम विश्वजीत सिंह, एनपीपी उम्मीदवार और उप मुख्यमंत्री युमनाम जॉयकुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता थोकचोम सत्यब्रत सिंह, कांग्रेस नेता रतनकुमार सिंह, लोकेश्वर सिंह, शरतचंद्र सिंह और मौजूदा पार्टी विधायक अकोइजम मीराबाई देवी शामिल हैं.
  7. पहले चरण में मणिपुर की कुल 38 सीटों में से, 10 निर्वाचन क्षेत्र इंफाल ईस्ट में, 13 इंफाल वेस्ट में, बिष्णुपुर और चुराचांदपुर में छह-छह और कांगपोकपी जिले में तीन सीटें हैं. नौ सीटें अनुसूचित जनजाति और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.
  8. मतदान कर्मियों और मतदाताओं के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है, जिसमें फेस मास्क का उपयोग, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्क्रीनिंग शामिल है.
  9. एक अधिकारी ने कहा कि 381 मतदान केंद्रों पर पूरी तरह से महिला मतदानकर्मी तैनात हैं और चार विधानसभा क्षेत्रों-सिंगजमेई, याइसकुल, वांगखेई और चुराचांदपुर के सभी मतदान केंद्रों पर सभी महिला मतदान दल तैनात हैं.
  10. मणिपुर में कुल 12 लाख 9 हजार 439 मतदाता हैं, जिनमें 6 लाख 28 हजार 657 महिलाएं और 175 ट्रांसजेंडर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-
UP की चुनावी जंग में अखिलेश यादव नाम के चार 'योद्धा' आजमा रहे किस्मत, जानें कहां-कहां से मैदान में

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से भारत चिंतित, निर्मला सीतारमण बोलीं- निर्यात पर पड़ सकता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget