एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी ले रही है केंद्रीय बलों की आड़, नहीं जीत सकती है एक भी सीट

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय बलों की आड़ ले रही है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी राज्य में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी.

कोलकाताः चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल को 'अति संवेदनशील राज्य' घोषित करने की अपील करने पर बीजेपी पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि 'भगवा पार्टी' केंद्रीय बलों की आड़ में छिपने का प्रयास कर रही है क्योंकि वह राज्य में एक भी सीट नहीं जीत सकती. ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग को केवल बीजेपी का नहीं बल्कि सभी राजनीतिक दलों का ख्याल रखना है. वह एक संवैधानिक निकाय है और उसे बीजेपी के दुष्प्रचार के प्रभाव में नहीं आना चाहिए.

बीजेपी ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उसे अति संवेदनशील राज्य घोषित करने की अपील की है और मांग की है कि राज्य में सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल तैनात किये जाएं.

ममता बनर्जी ने कहा, ''वह संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची कैसे तैयार कर रही है. चूंकि हम (बीजेपी अध्यक्ष) अमित शाह और प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से टक्कर ले रहे हैं ऐसे में बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है. चुनाव आयोग को निष्पक्षता से बर्ताव करना चाहिए.''

पश्चिम बंगाल को सबसे शांतिपूर्ण राज्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने सवाल किया, ''उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है? गौ रक्षा के नाम पर कितने लोगों को पीट पीट कर मार डाला गया? क्या यह बिगड़ती कानून व्यवस्था का उदाहरण नहीं है?''

चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव कराने की घोषणा के बाद विपक्षी दलों ने दावा किया था कि यह राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था का परिचायक है.

बीजेपी की नजरें 42 लोकसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर हैं. 2014 में राज्य में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 34, कांग्रेस ने चार और बीजेपी और सीपीएम ने दो-दो सीटें जीती थी.

Lok Sabha Elections 2019: चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके इन नेताओं को कांग्रेस ने महाराष्ट्र में दिया टिकट

अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी चुनाव लड़ेंगी या नहीं? देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget