एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: NCP के कोटे से राज ठाकरे की पार्टी MNS ने मांगी सीटें, कांग्रेस को एतराज

Lok Sabha Election 2019: अपना अस्तित्व बचाने की कोशिश में जुटे राज ठाकरे ने एनसीपी से मुंबई की उत्तर पूर्व, ठाणे और नासिक की सीट मांगी है.

मुंबई: क्या महाराष्ट्र में नए राजनीतिक समीकरण आने वाले चुनावों में देखने को मिलेंगे? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की नजदीकियां लगातार बढ़ी है. सूत्रों के मुताबिक, एमएनएस चाहती है कि एनसीपी अपने कोटे से उन्हें तीन सीटें दे. बदले में एमएनएस एनसीपी-कांग्रेस को महाराष्ट्र में मदद करेगी.

बताया जा रहा है कि इस विषय को लेकर शरद पवार और राज ठाकरे के बीच कई बार चर्चा हुई है. दोनों पार्टियों ने इस विषय पर सहमति बनाने के लिए नेताओं को नियुक्त भी किया है. एमएनएस की तरफ से बाला नांदगांवकर बातचीत कर रहे है. सूत्रों के मुताबिक, एमएनएस तीन से चार सीटों की मांग कर रही तो एनसीपी एक से दो सीटें एमएनएस को देने पर सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक, अपना अस्तित्व बचाने की कोशिश में जुटे राज ठाकरे ने एनसीपी से मुंबई की उत्तर पूर्व, ठाणे और नासिक की सीट मांगी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीपी ने ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर ली है. ठाणे लोकसभा सीट पर उम्मीदवार फिलहाल तय नहीं किया गया है. यही सीट एनसीपी एमएनएस के लिए छोड़ सकती है.

हालांकि इन खबरों पर दोनों ही पार्टी के नेताओं ने कहा कि फिलहाल इस विषय पर किसी तरह का प्रस्ताव दोनों पार्टियों ने एक दूसरे को नहीं दिया है, न ही किसी तरह की चर्चा शुरु है. लेकिन किसी ने भी ये नहीं कहा है कि गठबंधन के लिए चर्चा के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं. एमएनएस को साथ लेने से कांग्रेस-एनसीपी को शहरी इलाकों में फायदा हो सकता है. साथ ही शिवसेना-बीजेपी के मराठी वोट बैंक में भी सेंध लगेगा. ध्यान रहे कि शिवसेना बीजेपी से नाराज है और गठबंधन नहीं करने की बात समय-समय पर करती रही है.

महाराष्ट्र में छोटा भाई बनने से शिवसेना का इंकार, कहा- हम बड़े भाई थे और रहेंगे

कांग्रेस एमएनएस को गठबंधन में शामिल करने के पक्ष में नहीं है. कांग्रेस मानती है कि अगर राज ठाकरे के साथ हाथ मिलाया तो उसका असर उत्तर भारत, बिहार की राजनीति के साथ-साथ महाराष्ट्र में उनके वोटबैंक पर भी पड़ सकता है.

लोकसभा चुनाव: शिवसेना के आगे झुकी बीजेपी, तैयार किया 50-50 फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget