एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव सहित लोकसभा-विधानसभा Bypoll के नतीजे आज

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के अलावा कल 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे. महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे. महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने आसानी से सत्ता हासिल करने का दावा किया है. वहीं हरियाणा में भी बीजेपी ने जीत का दावा किया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे. मतगणना कल सुबह 8 बजे शुरू होगी. एक्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के आसानी से सत्ता हासिल करने की संभावना जताई गई है. मतगणना ड्यूटी के लिए करीब 25,000 कर्मियों की तैनाती की गयी है. पुलिस ने मतगणना शांतिपूर्वक कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं. 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य के 269 स्थानों पर मतगणना होगी. 21 अक्टूबर को 61.13 फीसदी वोटिंग हुई थी. सबसे ज्यादा कोल्हापुर की करवीर सीट पर 83.93 फीसदी मतदान हुआ जबकि सबसे कम दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में 40.11 प्रतिशत मतदान हुआ.

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव सहित लोकसभा-विधानसभा Bypoll के नतीजे आज

DETAILS: कल के फैसले से पहले आज जानें महाराष्ट्र के चुनाव का A टू Z ब्यौरा

हरियाणा विधानसभा चुनाव

राज्य की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी को अपनी सत्ता बरकरार रहने की उम्मीद है और एग्जिट पोल से उसकी इन उम्मीदों को और बल मिला है जिनमें बीजेपी की आसान जीत का अनुमान जताया गया है. वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू होगी. राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है और गुड़गांव के बादशाहपुर खंड़ में एक अतिरिक्त केन्द्र बनाया गया है जिनमें बड़ी संख्या में मतदान केन्द्र थे. ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की आसान जीत का अनुमान जताया गया है लेकिन एक ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबले की संभावना जतायी है जबकि जननायक जनता पार्टी किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है. हरियाणा में 68 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी. इस बार 105 महिलाओं समेत 1,169 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा.

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव सहित लोकसभा-विधानसभा Bypoll के नतीजे आज

Details: नतीजों का एलान होने से पहले जानें हरियाणा चुनाव का A टू Z ब्यौरा

उपचुनाव

महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के अलावा 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजें भी कल सामने आएंगे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरु होगी. इन सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव में करीब 56.84 फीसदी मतदान हुआ. महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे.

यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनमें गंगोह, रामपुर, इगलास(सुरक्षित), लखनऊ कैण्ट, गोविन्दनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ, जैदपुर(सु), जलालपुर, बलहा (एससी) और घोसी सीट शामिल हैं.

गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनमें अमराईवाड़ी, खेरालू, थराद, लुणावाडा, बयाड और राधनपुर विधानसभा सीट शामिल हैं.

बिहार की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनमें किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा सीट शामिल हैं.

असम की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इसमें रंगपारा, सोनारी, रतबारी और जनिया विधानसभा सीट शामिल हैं.

हिमाचल प्रदेश की दो (धर्मशाला और पच्छाद), तमिलनाडु की दो (विक्रवंदी और नानगुनेरी), पंजाब की चार (फगवाड़ा, जलालाबाद, मुकेरियां और दाखा), केरल की पांच (तिरुवनंतपुरम, अरूर, कोन्नी, एर्नाकुलम और मंजेश्वरम), सिक्किम की तीन (पोकलोक कामरंग, गंगटोक और मरताम-रुमटेक), राजस्थान की दो (झुंझुनूं की मंडावा और नागौर की खींवसर), अरूणाचल प्रदेश की खोंसा पश्चिम, मध्य प्रदेश की झाबुआ, ओडिशा में बारगढ़ जिले की बीजेपुर, छत्तीसगढ़ की चित्रकूट, पुडुचेरी की कामराजनगर, मेघालय की शेल्ला और तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget