एक्सप्लोरर

Election Results 2024: महाराष्ट्र में कौन बनेगा CM? पीएम मोदी ने फडणवीस को 'परम मित्र', अजित पवार को बताया 'भाई', शिंदे के लिए क्या इशारा?

Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद एक बार फिर महायुति की सरकार बनेगी लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है.

Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के आए नतीजों में महायुति की महाजीत हुई. इसमें बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) तीनों ही पार्टियों को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलीं. बीजेपी को 132, शिवसेना (शिंदे) को 57 और एनसीपी (अजित) को 41 सीटें मिली हैं. इस तरह से महायुति ने महाराष्ट्र में 230 सीटें जीतकर इतिहास रचा है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

हालांकि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दोनों ने ही कहा है कि गठबंधन की तीनों पार्टियां आपस में बैठकर इस विचार करेंगी लेकिन मीडिया में चर्चा इस बात पर हो रही है कि बीजेपी ने अपने दम पर 132 सीटें जीती हैं और चुनाव के दौरान कहा गया था कि अगर बीजेपी 100 सीटें जीतती है तो मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा. ऐसे में इस सवाल के मायने बढ़ जाते हैं कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा. वहीं, आज शनिवार (23 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ इशारा किया.

क्या बोले पीएम मोदी?

बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, “मैं देशभर के बीजेपी एनडीए के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं. मैं एकनाथ शिंदे, मेरे परम मित्र देवेंद्र फडणवीस और भाई अजित पवार की प्रशंसा करता हूं.” इसमें पीएम मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को परम मित्र तो अजित पवार को भाई कहा लेकिन एकनाथ शिंदे का सिर्फ नाम लिया. ऐसे में इन बातों को और बल मिलने लग गया है कि इस बार महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा.

कब होगी विधायक दल की बैठक

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और उसके सहयोगी दलों शिवसेना और एनसीपी की विधायक दल की बैठक रविवार (24 नवंबर) को होने की उम्मीद है. शपथ ग्रहण समारोह सोमवार या मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम या शिवाजी पार्क में होने की उम्मीद है.  

हालांकि, फडणवीस ने कहा कि इसके लिए एक प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "तीनों दलों के नेता मिलेंगे और सीएम तय करेंगे. विधायक दल की बैठकें अलग-अलग होंगी. इसके बाद तीनों दलों के नेता मिलेंगे. बीजेपी के लिए यह संसदीय बोर्ड है और शिवसेना के लिए यह शिंदे साहब हैं और एनसीपी के लिए यह अजित दादा हैं."

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में BJP बनी सचिन तेंदुलकर तो झारखंड में JMM ने छुआ रिकी पोटिंग का स्ट्राइक रेट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget