एक्सप्लोरर

Maharashtra Elections: इस बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे देवेंद्र फडणवीस? जानें पत्नी अमृता ने क्या दिया जवाब

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने नामांकन किया.

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पहले देवेंद्र फडणवीस की मां और पत्नी अमृता ने उनकी आरती उतारी. घर पर पूजा-पाठ करने के बाद फडणवीस पर्चा दाखिल करने पहुंचे.

नामांकन से पहले रोड शो निकाला गया जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी उनके साथ दिखे. इस दौरान जब अमृता फडणवीस से पूछा गया कि क्या अबकी बार देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा, “इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि बहुत से फैक्टर रहते हैं लेकिन वो अपने निर्वाचन क्षेत्र से भारी बहुमत से चुनकर आएंगे और महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनेगी.”

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

फडणवीस ने नामांकन दाखिल करने से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महायुति सरकार का काम खुद ही बोलता है. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि लाडली बहन योजना और उसके लाभार्थी ही उन्हें हराने के लिए पर्याप्त हैं.

फडणवीस 2014 से 2019 तक और नवंबर 2019 में 80 घंटे के बहुत ही छोटे कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री थे. उन्होंने नागपुर से पांच बार विधानसभा चुनाव जीता है - दो बार नागपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से और तीन बार नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से. यह उनका छठा विधानसभा चुनाव है. वह 1999 से विधायक हैं.

नामांकन से पहले हुआ भव्य रोड शो

नामांकन दाखिल करने से पहले फडणवीस केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के आवास पर गए. इसके बाद दोनों भाजपा नेताओं ने शहर के संविधान चौक पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और वहां से आकाशवाणी चौक तक रोडशो किया. 

फडणवीस ने रोडशो के अंत में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारे शब्दों से ज्यादा हमारे काम बोलते हैं. लोग नागपुर में विकास देख सकते हैं - चाहे नागपुर मेट्रो रेल हो, नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे हो या अन्य विकास परियोजनाएं, जिन्होंने नागपुर की सूरत बदल दी है.' 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट, जानें कितने मुस्लिम, OBC और SC को दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget