एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव:उम्मीदवार ने 10 रुपये के सिक्कों में चुनावी जमानत राशि जमा कराई

महाराष्ट्र की लातूर विधानसभा सीट से एक उम्मीदवार ने एक मराठी फिल्म से प्रेरित होकर 10 रुपये के सिक्कों में अपनी चुनावी जमानत राशि जमा कराई है.

महाराष्ट्र की लातूर विधानसभा सीट से एक उम्मीदवार ने एक मराठी फिल्म से प्रेरित होकर 10 रुपये के सिक्कों में अपनी चुनावी जमानत राशि जमा कराई है. उनका मकसद इस बात की ओर ध्यान आकर्षित करना है कि स्थानीय दुकानदार इन सिक्कों को वैध मुद्रा नहीं मानते हैं.

मध्य महाराष्ट्र के इस शहर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे संतोष साबदे ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारी शुक्रवार को सिक्कों में जमानत राशि लेने से हिचक रहे थे, लेकिन ‘‘अंतत: वे मान गए.’’ विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को 10,000 रुपये जमानत राशि के तौर पर जमा कराने होते हैं.

राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था. मार्कंड अनसपुरे अभिनीत 2009 की मराठी फिल्म ‘‘गलीत गोंधाल दिल्लीत मुजरा’’ में दिखाया गया है कि चुनाव लड़ने वाला नायक सिक्कों में जमानत राशि जमा कराता है और उसे गिनने में अधिकारियों के पसीने छूट जाते हैं.

साबदे (28) ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्होंने फिल्म देख कर ऐसा किया, ‘‘लेकिन जनहित में किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने फिल्म देखी थी. सिक्कों में जमानत राशि देने का विचार वहीं से आया.’’

साबदे ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता, लेकिन लातूर के लोग 10 रुपये का सिक्का लेने में हिचकते हैं जबकि यह वैध मुद्रा है. इसलिए इस मुद्दे की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए मैंने 10 रुपये के सिक्के जमा कराने का निर्णय किया.’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने उन लोगों से ये सिक्के प्राप्त किए, जो ‘अस्वीकार्यता’ के कारण इसे खर्च नहीं कर पाए थे.

चुनाव अधिकारी शुरू में इन सिक्कों को लेने से हिचक रहे थे, जिसके बाद साबदे ने स्थानीय मीडिया से संपर्क किया. साबदे ने कहा, ‘‘चुनाव अधिकारियों को जब पता चला कि मैं मीडिया से बात कर रहा हूं तब उन्होंने मुझसे संपर्क किया. पहले उन्होंने कहा कि वे 1,000 रूपये सिक्कों में लेंगे और शेष राशि नोट के रूप में लेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जब इस बात पर जोर दिया कि ये सिक्के वैध मुद्रा हैं और इन्हें अवश्य स्वीकार किया जाना चाहिए. अंतत: उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget