एक्सप्लोरर

Maharashtra Elections: टिकट देने के लिए कांग्रेस का इस चुनावी राज्य में फॉर्मूला तैयार! सीट शेयरिंग के सवाल पर बताई डेट

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट दी जाएगी.

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए सभी राजनीतिक दल एक्टिव हो चुके हैं और तैयारियों में जुट गए हैं. इसी क्रम में कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन का फॉर्मूला तैयार कर लिया है और उस पर काम कर रही है. साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर पार्टी में मंथन जारी है. इस बात की जानकारी कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष नाना पटोले ने दी.

महाराष्ट्र इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार (11 अगस्त) को संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में उनकी जीत की संभावना एक अहम मानदंड हो सकता है और इसके लिए पार्टी एक सर्वेक्षण करा रही है. पटोले ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार विभिन्न जातियों और समुदायों का प्रतिनिधित्व करेंगे. नांदेड़ में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी 16 अगस्त के बाद सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे.

‘उम्मीदवारों के चयन के लिए हो रहा सर्वे’

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जो जनता के बीच (अपने काम के लिए) जाने जाते हैं और जिनके नाम लोगों की ओर से प्रस्तावित किए गए हैं. पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है.’’

सीट बंटवारे को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता?

पटोले ने कहा कि गठबंधन के सहयोगी दलों- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक के बाद सीट बंटवारे पर विचार-विमर्श किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल ही में एक प्रारंभिक बैठक की.’’ पटोले ने चुनावों में एमवीए की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे संबंधी एक सवाल का जवाब नहीं दिया उल्टा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की चुनौती दी. महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Scheme: रक्षाबंधन से पहले 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को महाराष्ट्र सरकार देगी सौगात! रजिस्ट्रेशन ने तोड़ा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget