एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के लिए अमित शाह का 45+ प्लान तैयार! चुनाव से पहले किया साफ- बाहरियों को 'वफादारों' के सिर...

Maharashtra Election 2024: मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दृढ़ संकल्प जाहिर किया कि महाराष्ट्र का चुनाव वह (बीजेपी) जीतना चाहते हैं.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बड़ा प्लान बनाया है. उन्होंने मंगलवार (24 सितंबर, 2024) को अहम बैठक ली, जिसमें विदर्भ के लिए 45 प्लस का नारा दिया. उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं का दर्द समझते हैं. हालांकि, अमित शाह ने यह भी कहा कि वह दूसरे दलों के नेताओं को बीजेपी के वफादारों के सिर पर नहीं बैठने देंगे.

अमित शाह के अनुसार, "पार्टी वफादारों को ज्यादा कुछ नहीं देती तो बाहरी लोगों को क्या देगी? ऐसे में बूथ पर पूरी ताकत के साथ काम करें. सहकारिता क्षेत्र, आध्यात्मिक क्षेत्र के लोगों को जोड़ें." पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अमित शाह ने यह भी कहा कि बीजेपी वाले कांग्रेस के साथ उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी को खत्म करें. यह बात उन्होंने इन दलों के नेताओं को बीजेपी में लाने के संदर्भ में कही. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, "बीजेपी के वफादार घर पर नहीं बैठेंगे. हम नकारात्मक मानसिकता के साथ आगे नहीं बढ़ेंगे." मीटिंग के दौरान अमित शाह ने दृढ़ संकल्प जाहिर किया कि महाराष्ट्र का चुनाव वह (बीजेपी) जीतना चाहते हैं. 

नवंबर में हो सकते हैं महाराष्ट्र में चुनाव

अमित शाह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार (25 सितंबर, 2024) को बीजेपी की बैठकों की अध्यक्षता करने के लिए नासिक और कोल्हापुर में रहेंगे. मीटिंग में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी होंगे. राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए फिलहाल शेड्यूल नहीं आया है. हालांकि, सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वहां नवंबर में इलेक्शन हो सकते हैं. महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और किसी भी दल को बहुमत के लिए 145 का आंकड़ा चाहिए होगा. मौजूदा समय में वहां महायुति (एनडीए गठबंधन- बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी) की सरकार है.

यह भी पढ़ेंः 'यह तो फ्रॉड है, हम एजुकेशन सिस्टम के...', NRI कोटा पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने खोल दी सबकी आखें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget