एक्सप्लोरर

Maharashtra Election Results 2024: इन सीटों पर आए नतीजों ने सबको चौंकाया, जानिए किसे मिली सबसे बड़ी जीत, सबसे कम वोटों से कौन हारा

Election Result: मालगांव सेंट्रल से AIMIM के मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक ने सबसे कम 162 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि शिरपुर से BJP के आशीराम वेचन पवारा ने 145944 मतों से जीत हासिल की.

Maharashtra Assembly Election Results 2024 Latest News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है. अब सरकार बनाने की कावयद शुरू हो गई है, लेकिन इन सबके बीच राज्य की कुछ सीटों के नतीजों को लेकर अब भी खूब चर्चा हो रही है.

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो ऐसी सीटें हैं जहां प्रत्याशी सबसे कम अंतर से हारे हैं तो कहीं कुछ सीटें ऐसी हैं जहां मुकाबला एकतरफा नजर आया और विरोधी बड़े मार्जिन से हारे. आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही सीटों पर.

इन्हें मिली सबसे छोटी जीत

1. मालगांव सेंट्रल

मालगांव सेंट्रल विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मौजूदा विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक को सबसे कम वोटों से जीत मिली है. उन्होंने अपने विरोधी 'इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र' के प्रत्याशी आसिफ शेख रशीद को 162 वोटों के अंतर से हराया.

2. साकोली सीट

सबसे कम वोटों के अंतर से जीत में दूसरे नंबर पर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले रहे. भंडारा जिले की साकोली विधानसभा सीट से नाना पटोले ने भाजपा के उम्मीदवार अविनाश ब्रह्मणकर 208 मतों से हराया.

3. बेलापुर सीट

बेलापुर विधानसभा सीट भी उन सीटों में से एक है जहां जीत का अंतर बहुत कम रहा. नवी मुंबई में आने वाली इस सीट से भाजपा की प्रत्याशी मंदा म्हात्रे 377 वोटों से जीती हैं. उन्होंने एनसीपी शरद पवार गुट के उम्मीदवार संदीप गणेश नाइक को हराया.

4. बुलढाणा

बुलढाणा विधानसभा सीट पर शिवसेना शिंदे गुट के गायकवाड़ संजय रामभाऊ ने शिवसेना उद्धव गुट की उम्मीदवार जयश्री सुनील शेल्के को 841 वोटों के अंतर से हराया.

5. नवापुर

नवापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार शिरीषकुमार सुरुपसिंग नाइक ने निर्दलीय उम्मीदवार शरद कृष्णराव गवित को 1,121 वोटों से हराकर जीत हासिल की है.

सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले

  • शिरपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशीराम वेचन पवारा ने 145944 मतों से जीत हासिल कर इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
  • दूसरे नंबर पर सतारा से भाजपा के शिवेन्द्रराजे अभयसिंहराजे भोंसले रहे. इन्होंने 142124 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है.
  • पर्ली से एनसीपी के धनंजय मुंडे 140224 मतों से जीत हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे.
  • बागलान से भाजपा के दिलीप मंगलू बोरसे चौथे नंबर पर रहे. इन्होंने 129297 वोटों से चुनाव जीता है.
  • कोपरगांव से एनसीपी के आशुतोष अशोकराव काले 124624 मतों से जीते.
  • कोपरी - पचपाखड़ी से सीएम एकनाथ शिंदे ने 120717 मतों से चुनाव जीता.
  • कोथरुड से भाजपा के चंद्रकांत पाटिल ने 112041 मतों से जीत दर्ज की.
  • चिंचवाड़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के जगताप शंकर पांडुरंग 103865 मतों से विजयी रहे.
  • बोरीवली से भाजपा के संजय उपाध्याय 100257 मतों से जीते.

ये भी पढ़ें

एक हिंदू और मुकाबले में 11 मुसलमान उम्मीदवार, बीजेपी बनाम सपा की जंग, इस सीट पर हुआ ऐसा खेल जो सोचना भी मुमकिन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget