एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: भाइयों के प्रचार में उतरे अभिनेता रितेश देशमुख, लातूर में पत्नी जेनेलिया संग मांगे वोट

अमित देशमुख लातूर शहर विधानसभा क्षेत्र से तो वहीं धीरज देशमुख लातूर ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. ये उम्मीदवार और कोई नहीं पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे और रितेश देशमुख के भाई हैं.

नई दिल्ली: अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया संग महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतर गए हैं. वो कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं. ये उम्मीदवार और कोई नहीं पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के दो बेटे और रितेश देशमुख के भाई अमित और धीरज हैं. दोनों ही कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

अमित देशमुख लातूर शहर विधानसभा क्षेत्र से तो वहीं धीरज देशमुख लातूर ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. अमित और धीरज दोनों की ही सीटें एक-दूसरे के पड़ोंस में हैं और महाराष्ट्र के लातूर जिले में आती हैं. रितेश के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया भी जमकर प्रचार कर रही हैं. दोनों ही भाइयों के पर्चा दाखिल करने के दौरान भी रितेश और जेनेलिया साथ में थे.

अमित के खिलाफ बीजेपी ने लातूर शहर विधानसभा क्षेत्र से से शैलेश लाहोटी को टिकट दिया है. वहीं लातूर ग्रामीण से सीट से शिवसेना के सचिन देशमुख धीरज के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. बता दें कि सचिन देशमुख भी पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के परिवार से ही आते हैं.

लातूर क्षेत्र में शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी मजबूत रही है और अमित 2009 और 2014 में वहां से विधायक बने थे. राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा. नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा: खेल-बॉलीवुड में दम दिखाने वाली बेटियां राजनीति में पीछे, 58 सीटें ऐसी जहां कभी नहीं बनी महिला विधायक

शिवसेना ने सरकार को कभी अस्थिर नहीं किया: उद्धव

हिंदू इलाके में दीपाली तो मुस्लिम इलाके में सोफिया, दो नामों से प्रचार कर रहीं हैं शिवसेना उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget