एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: 'भाईचारे, युवाओं और महिलाओं' पर केंद्रित हुआ कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान

Assembly Election 2019 : मुंबई से संचालित हो रहे पार्टी के वार रूम में इन दिनों 350 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिये पार्टी के संदेशों को मुख्य रूप से युवा एवं महिला मतदाताओं तक ले जाने की कोशिश में है.

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के चरम पर पहुंचने के साथ ही कांग्रेस ने सोशल मीडिया में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और अब आखिरी कुछ दिनों में भाईचारे, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दों को आगे रखकर पार्टी बीजेपी-शिवसेना के राष्ट्रवाद के विमर्श की काट करने की कोशिश में है.

मुंबई से संचालित हो रहे पार्टी के वार रूम में इन दिनों 350 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिये पार्टी के संदेशों को मुख्य रूप से युवा एवं महिला मतदाताओं तक ले जाने की कोशिश में है. राज्य में चुनावी प्रबन्धन की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती चुनावी विमर्श को रोजगार, अर्थव्यवस्था एवं विकास के मुद्दों के इर्द-गिर्द रखने की है और आखिरी कुछ दिनों में पार्टी की पूरी कोशिश इसी पर केंद्रित रहेगी.

कांग्रेस महासचिव और पार्टी के चुनाव कंट्रोल रूम के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया, 'सोशल मीडिया में हमारा मुख्य ध्यान युवाओं और महिलाओं पर है. हम मतदताओं तक भाईचारे और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से पहुंचा रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'भाजपा की तरफ से झूठा प्रचार चल रहा है . हम उसी के बारे में लोगों, खासकर युवाओं और महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं.' पांडेय ने बताया, ' हम लोगों को यह समझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा और शिवसेना असल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है.' पार्टी का वार रूम सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से विधानसभा स्तर के मुद्दों को भी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में है.

पार्टी की सोशल मीडिया रणनीति से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया, 'महाराष्ट्र में पीएमसी बैंक का मामला सामने के आने के बाद सोशल मीडिया में बीजेपी सरकार की नीतियों को लेकर भी नाराजगी स्पष्ट तौर पर है. हमें विश्वास है कि आखिर में पूरा चुनावी विमर्श रोजगार और अर्थव्यवस्था पर केंद्रित होगा.' गौरतलब है कि राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए आगामी 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget