एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, 1 करोड़ नौकरी, पूरे राज्य को इंटरनेट से जोड़ने और सूखा मुक्त करने का वादा

घोषणा पत्र में आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का निर्माण करने का वादा किया गया है. बीजेपी ने आने वाले 5 सालों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त करने की घोषणा की है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस मौके पर बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, राज्य बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' नाम दिया है. इसमें पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों समेत कई बड़े वादे किए गए हैं.

घोषणा पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, ''देवेंद्र फडणवीस जी ने महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में मूल परिवर्तन किया है. पांच साल पहले महाराष्ट्र एक भ्रष्टाचार से ग्रसित प्रदेश था. आज देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बन गया है.''

बीजेपी संकल्प पत्र की मुख्य बातें

बीजेपी ने आने वाले 5 सालों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त करने की घोषणा की है. इसके अलावा पश्चिम से बहने वाली नदियों के पानी को गोदावरी की घाटी से रुकवाकर मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त भाग में पहुंचाने की बात कही है. जेपी नड्डा ने कहा, ''मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से 11 बांधों को आपस में जोड़कर संपूर्ण मराठवाड़ा को पाइप लाइन से आपूर्ति करेंगे. कृष्णा कोयना व अन्य नदियों में बाढ़ के कारण बह जाने वाले अतिरिक्त पानी को पाश्चिम महाराष्ट्र के स्थायी सूखे भाग में लेकर जाएंगे.''

पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का वादा

आने वाले 5 सालों कृषि में लगने वाली बिजली को सौर ऊर्जा पर आधारित करके किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली पहुंचाने की भी बात कही गई है. घोषणा पत्र में आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का निर्माण करने का वादा किया गया है. 1 करोड़ परिवारों को महिला बचत समूह से जोड़कर रोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया है.

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि ''2022 तक प्रत्येक घर को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराएंगे. मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे.'' उन्होंने कहा, ''राज्य की सभी सड़कों की स्थायी मरम्मत और देखभाल के लिए स्वतंत्र तंत्र का निर्माण करेंगे. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी बस्तियों को 12 महीने चलने वाली सड़कों से जोड़ेंगे. ग्राम सड़क योजना के दूसरे चरण के माध्यम से 30 हजार किमी की ग्रामीण सड़कें बनाएंगे.''

पूरे महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ने का वादा

घोषणा पत्र में भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ने का वादा किया गया है. प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से कोई भी वंचित न रहे यह सुनिश्चिम करने की बात भी कही गई है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान मायावती ने किया मजहब बदलने का एलान, कहा- सही समय पर बौद्ध धर्म अपना लूंगी

महाराष्ट्र चुनाव: राजनाथ सिंह बोले- भारत के पास राफेल होता, तो...पाकिस्तान के बालाकोट में घुसने की जरूरत नहीं होती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम 'ड्रामा', ममता और बीजेपी में ठनी, EC ने पूरा बवाल पर दी सफाई
Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम 'ड्रामा', ममता और बीजेपी में ठनी, EC ने पूरा बवाल पर दी सफाई
West Bengal Exit Poll 2026 Live: बंगाल में बदल जाएगी तस्वीर, इस लेटेस्ट एग्जिट पोल ने चौंकाया, अकेले TMC को 294 में इतनी सीटों का अनुमान
Bengal Exit Poll 2026 Live: बंगाल में बदल जाएगी तस्वीर, इस लेटेस्ट एग्जिट पोल ने चौंकाया, अकेले TMC को 294 में इतनी सीटों का अनुमान
बंगाल में काउंटिंग से पहले क्या खोले गए बैलेट बॉक्स? बवाल के बीच चुनाव आयोग का आया जवाब, कहा- 'वहां पर...'
बंगाल में काउंटिंग से पहले क्या खोले गए बैलेट बॉक्स? बवाल के बीच चुनाव आयोग का आया जवाब, कहा- 'वहां पर...'
कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने; चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने; चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज रील्स में, ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय ने बताई सच्चाई
Chitra Tripathi: EXIT POLL में बीजेपी, EXACT पोल में क्या? | Bengal Elections 2026 | BJP Vs TMC
Gurugram Crime: कासन गांव में गैंगवार और पुरानी रंजिश का खूनी खेल! | Crime News | Haryana Police
Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! Mamata Banerjee की विदाई, BJP की चढ़ाई? | TMC
Mira Road Horror: मुंबई दहलाने की बड़ी साजिश! मीरा रोड कांड के पीछे ISIS का 'Lone Wolf' Plan!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ब्राउन बॉय इंडियन, मैं तुम्हारी बॉस हूं, तुमने मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो...', जेपी मॉर्गन की महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप
'ब्राउन बॉय इंडियन, मैं तुम्हारी बॉस हूं, तुमने मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो...', जेपी मॉर्गन की महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप
यूपी चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान! भदोही पहुंचे LJP सांसद अरुण भारती ने बनाई रणनीति
यूपी चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान! भदोही पहुंचे LJP सांसद अरुण भारती ने बनाई रणनीति
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे ओले
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे ओले
Watch: विराट कोहली ने खोया आपा, अंपायर से भिड़े; रजत पाटीदार के विकेट से थे नाराज
Watch: विराट कोहली ने खोया आपा, अंपायर से भिड़े; रजत पाटीदार के विकेट से थे नाराज
Ek Din BO Day 1 Prediction: साई पल्लवी और जुनैद खान की 'एक दिन' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
साई पल्लवी और जुनैद खान की 'एक दिन' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
US President Trump: ईरान के खिलाफ सैन्य संघर्ष को जंग मानने को तैयार नहीं ट्रंप, बताया अब आगे क्या करने वाले हैं?
ईरान के खिलाफ सैन्य संघर्ष को जंग मानने को तैयार नहीं ट्रंप, बताया अब आगे क्या करने वाले हैं?
मखाना के खेती का खर्च सरकार उठाएगी, इस सरकारी स्कीम में मिलेगा फायदा
मखाना के खेती का खर्च सरकार उठाएगी, इस सरकारी स्कीम में मिलेगा फायदा
क्या 1 मई को मजदूर दिवस पर भी रहती है स्कूलों की छुट्टी? जानें अपने राज्य का हिसाब
क्या 1 मई को मजदूर दिवस पर भी रहती है स्कूलों की छुट्टी? जानें अपने राज्य का हिसाब
Embed widget