एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कांग्रेस पर ओवैसी का तंज-इनकी हालत ऐसी है कि गिरे तो गिरे, मेरी टांग तो ऊपर है

इससे पहले भी एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था. ओवैसी का कहना है कि देश की राजनीति से कांग्रेस का सफाया हो चुका है और अब उसकी वापसी की कोई गुजाइंश नहीं है.

नई दिल्ली: एआईएमआईएम के मुखिया महाराष्ट्र में पिछली बार मिली सफलता से उत्साहित हैं. इस बार भी वह जोर शोर से चुनावी मैदान में उतरे अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं. एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधे हैं. कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सुधरने और संभलने वाली नहीं है. इनकी हालत ऐसी है कि गिरे तो गिरे, मेरी टांग तो ऊपर है.

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कश्ती डूबती है तो सबसे पहले कप्तान लोगों से कहता है कि आप लोग निकलो, बाद में फिर मैं निकलता हूं. लेकिन दुनिया में कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जिसकी कश्ती जब डूब रही थी तो इसका कप्तान (राहुल गांधी) साहिल पर आकर बैठ गए.

इससे पहले भी एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था. ओवैसी का कहना है कि देश की राजनीति से कांग्रेस का सफाया हो चुका है और अब उसकी वापसी की कोई गुजाइंश नहीं है. ओवैसी ने कांग्रेस पर महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव को अनदेखा करने के भी आरोप लगाए.

एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ''देश की राजनीतिक तस्वीर से कांग्रेस पार्टी खत्म हो चुकी है. अब किसी भी सूरत में कांग्रेस की वापसी नहीं हो सकती है.'' ओवैसी बीजेपी पर निशाना साधने से भी नहीं चूके. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार ने हाल ही में धर्म बदलने पर एक महीना पहले नोटिस देने का कानून लागू किया है. ओवैसी ने कहा कि अगर मोदी ऐसा बिल लोकसभा में लाते हैं तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए.

प्रकाश अंबेडकर से टूटा गठबंधन

ओवैसी की पार्टी एआईएमएआईएम महाराष्ट्र में राजनीतिक जमीन बनाने की कोशिशों में लगी है. पार्टी ने 2019 का लोकसभा चुनाव प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुचन आघाड़ी के साथ मिलकर लड़ा था. ओवैसी की पार्टी को ओरंगाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव में जीत मिली. इतना ही नहीं कई सीटों पर इस गठबंधन ने कांग्रेस-एनसीपी को नुकसान पहुंचाया.

विधानसभा चुनाव में ओवैसी और प्रकाश अंबेडकर में सीटों के मामले पर सहमति नहीं बन पाई. इसलिए दोनों पार्टियां अकेले चुनावी मैदान में उतरी हैं. दरअसल ओवैसी की पार्टी वीबीए की तरफ से ऑफर की जा रही सीटों की संख्या से खुश नहीं थी. प्रकाश अंबेडकर ने हाल ही में कहा है कि वह एआईएमआईएम के साथ हमेशा चर्चा के लिए तैयार है. 2014 में ओवैसी की पार्टी को महाराष्ट्र की दो सीटों पर जीत मिली थी

साल 2014 के चुनाव में औवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. यह पहला मौका था, जब पार्टी ने हैदराबाद के बाहर किसी राज्य में जीत दर्ज की थी. बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हैं. परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
Embed widget