एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बढ़ेगा सियासी पारा, कल अमरावती में रैलियां करेंगे अमित शाह और उद्धव ठाकरे

शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे विदर्भ में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे. विधानसभा का चुनाव 21 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जायेगी.

अमरावती: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. सत्ता हासिल करने और सत्ता बचाने के लिए सियासी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक प्रचार में तेजी लाने के लिए पूरे दम खम के साथ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे विदर्भ में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

शाह और ठाकरे की जनसभाओं के साथ ही महाराष्ट्र के अमरावती में विधानसभा की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा. बीजेपी अध्यक्ष मेलघाट विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे. मेलघाट जनजातीय बहुल क्षेत्र है जहां बीजेपी ने वर्तमान विधायक प्रभुदास भिलवेकर की बजाय रमेश मावसकर के रूप में नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा है. मावसकर को एनसीपी के कैंडिडेट केवलराम काले के खिलाफ उतारा गया है.

वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अमरावती नगर के दशहरा मैदान में शिवसेना के तीन प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. शिवसेना ने बडनेरा से प्रीति बंद, तेओसा से राजेश वानखेड़े और अचलपुर से सुनीता फिस्के को टिकट दिया है, जिनके लिए उद्धव जनसभाओं को संबोधित करेंगे. प्रीति बंद बडनेरा के भूतपूर्व विधायक संजय बंद की विधवा हैं. उन्हें दो बार निर्दलीय विधायक रहे रवि राणा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है. राणा को कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन है. तेओसा में वानखेड़े दो बार से कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़े हैं.

अचलपुर में स्थानीय नगर निगम पार्षद फिस्के तीन बार से निर्दलीय विधायक बच्चू काडु के खिलाफ खड़ी हैं. महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं, इनमें आधी से भी कम यानी कि 124 सीटों पर शिवसेना लड़ रही है. बाकी 164 सीटें बीजेपी और उसके सहयोगी दल लड़ रहे हैं. विधानसभा का चुनाव 21 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जायेगी.

यह भी पढ़ें-

खून की नदियां तो छोड़िए कश्मीर में एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी- अमित शाह

एक और ठाकरे के राजनीति में उतरने की अटकलें, उद्धव ने तेजस को लेकर दी ये सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget