एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कौन हैं वो दो बार के बीजेपी विधायक जिन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव से ठीक पहले BJP का छोड़ा साथ

Election 2023: गिरिजा शंकर शर्मा होशंगाबाद से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं. वह दो बार बीजेपी के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

BJP MLA in Congress: मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो गया है. बीजेपी के पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा ने रविवार (10 सितंबर) को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया. उन्हें पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

गिरिजा शंकर बीजेपी से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं. वह नर्मदापुरम से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के भाई हैं.

समर्थकों की भीड़, लेकिन कोई बड़ा चेहरा नहीं

गिरिजा शंकर रविवार को जब कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ रही. इन सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ली, लेकिन इनमें कोई बड़ा नाम नहीं था. हालांकि बाद में कुछ और नेताओं के कांग्रेस में आने की चर्चा हो रही है.

कौन हैं गिरिजा शंकर शर्मा

गिरिजा शंकर शर्मा होशंगाबाद से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं. वह दो बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं. नर्मदापुरम एरिया में इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. यही वजह रही कि जब इन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली तब इनके साथ सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे.

भाई के खिलाफ नहीं लड़ेंगे चुनाव

गिरिजा शंकर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बताया कि बीजेपी से विधायक उनके सगे भाई हैं. हम साथ-साथ रहे हैं, अगर बीजेपी से भाई को टिकट मिलेगी तो वे भाई के सामने चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही प्रचार करेंगे.  

बता दें कि एक दिन पहले शनिवार को उनके भोपाल जाने को लेकर क्षेत्र में पोस्टर लग गए थे. इन पोस्टरों में पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा के साथ पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी के फोटो भी साथ चस्पा थे. पोस्टरों पर लिखा गया था 'चलो भोपाल... चलो भोपाल.' यही पोस्टर गाडिय़ों पर चस्पा किए गए हैं. मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस सत्ता में मौजूद बीजेपी को बाहर करना चाहती है.

ये भी पढ़ें

MP Elections: बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में जातिगत गणना की बात? चुनाव से पहले कांग्रेस ने दीं 6 गारंटियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget