एक्सप्लोरर

MP Assembly Election 2023: चौथी सूची में आया शिवराज सिंह चौहान का नाम, बुधनी से लड़ेंगे चुनाव, जानें इस सीट का इतिहास, समीकरण और अटल कनेक्‍शन

Election News: बुधनी विधानसभा सीट पर जीत के लिए कांग्रेस 20 साल से इंतजार कर रही है. आखिरी बार यहां से 1998 में कांग्रेस के देवकुमार पटेल जीते थे. 2003 से इस सीट पर शिवराज सिंह चौहान का कब्जा है.

Budhni Assembly Constituency History: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद बीजेपी ने यहां सोमवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है, जिन्हें पार्टी ने उनकी परंपरागत सीट बुधनी विधानसभा क्षेत्र से ही टिकट दिया है.

इस लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान के अलावा मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का भी नाम है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बुधनी सीट को लेकर ही हो रही है. सीहोर जिले में आने वाली बुधनी विधानसभा सीट सीएम शिवराज सिंह चौहान का गृह क्षेत्र भी पड़ता है. वह इस सीट से लगातार 5 बार विधायक बन चुके हैं. आइए जानते हैं इस सीट का इतिहास, समीकरण और अटल कनेक्‍शन.

क्या है इस सीट का इतिहास

बुधनी विधानसभा सीट 1957 में बनी थी और इस साल हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी राजकुमारी सूरज कला ने जीत दर्ज की थी. साल 1962 में निर्दलीय बंसीधर इस सीट से जीते. 1967 में भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार मोहनलाल शिशिर ने जीत हासिल की. 1972 में निर्दलीय उम्मीदवार शालिग्राम वकिल ने इस सीट से जीत का स्वाद चखा. 1977 में जनता पार्टी से शालिग्राम वकिल विजयी रहे. 1980 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा) से केएल प्रधान, 1985 में बीजेपी से चौहान सिंह चौहान, 1990 में बीजेपी से शिवराज सिंह चौहान, 1992 में भाजपा से मोहनलाल शिशिर, 1993 में कांग्रेस से राजकुमार पटेल, 1998 में कांग्रेस के देवकुमार पटेल इस सीट से विजेता रहे. इसके बाद 2003 से इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. साल 2003 में बीजेपी से राजेन्द्र सिंह, 2006 में बीजेपी से शिवराज सिंह चौहान, 2008 में बीजेपी से शिवराज सिंह चौहान, 2013 में बीजेपी से शिवराज सिंह चौहान और 2018 में भी शिवराज सिंह चौहान ने ही जीत हासिल की.

क्या है इस सीट का समीकरण

पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार, बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 205071 है. इसमें महिला वोटर्स की संख्या 116873 और पुरुष वोटर की संख्या 128167 है. जाति के लिहाज से देखें तो इस एरिया में ओबीसी वोटर्स की संख्या काफी अधिक है. यहां आदिवासी, ब्राह्मण, राजपूत, पवार, मुस्लिम और मीणा काफी निर्णायक भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा किरार और यादव जो काफी निर्णायक भूमिका निभाते हैं, वे ओबीसी में ही आते हैं.

इस सीट का पूर्व पीएम अटल से कनेक्शन

शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं. एक बार फिर उन्हें इसी सीट से टिकट दिया गया है, लेकिन इस सीट से पहली बार शिवराज सिंह चौहान को टिकट मिलने की कहानी बेहद दिलचस्प है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने 1991 में शिवराज सिंह चौहान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में चुना था. 1991 में बीजेपी की तरफ से पीएम पद के सबसे बड़े चेहरे अटल बिहारी वाजपेई को विदिशा से चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही थी. यहां के अलावा अटल बिहारी वाजपेई लखनऊ सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे. वाजपेई अब चुनाव लड़ने की तैयारी में थे. उसी समय बुधनी विधानसभा सीट से पहली बार शिवराज विधायक बने. शिवराज सिंह चौहान को अटल बिहारी वाजपेई का चुनाव संचालक बनाया गया था.

अटल बिहारी वाजपेई विदिशा और लखनऊ दोनों सीट से चुनाव जीत गए. इसके बाद जब अटल बिहारी वाजपेई से पूछा गया कि वे कौन सी सीट खाली करेंगे, तो उन्होंने मध्यप्रदेश की लोकसभा सीट को खाली करने का फैसला किया. इसके बाद अटल बिहारी वाजपेई से पूछा गया कि वे उनके उत्तराधिकारी के रूप में विदिशा से किसे टिकट देने की वकालत करेंगे. इस पर अटल ने कहा कि सिर्फ "शिवराज सिंह चौहान". इसके बाद शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा सीट से टिकट मिला और वे भारी बहुमत से जीत गए

ये भी पढ़ें

ABP CVoter Opinion Polls: राजस्थान में कांग्रेस को तो MP में बीजेपी को लग सकता है झटका, 5 राज्यों के ओपिनियन पोल ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget