एक्सप्लोरर

BJP चुनाव समिति की बैठक में बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल समेत 10 राज्यों के उम्मीदवारों पर चर्चा

बैठक में अभी 10 राज्यों के उम्मीदवारों पर चर्चा हो रही है. कल उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों पर चर्चा की जाएगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कल सुबह 10 बजे यूपी के नेताओं की बैठक बुलाई है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए राजधानी दिल्ली के बीजेपी दफ्तर में चुनाव समिति की बैठक हो रही है. बैठक में बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत 10 राज्यों के उम्मीदवारों पर चर्चा हो रही है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हैं. बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अलावा बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और अन्य बड़े नेता भी मौजूद है. सूत्रों के मुताबिक आज 180 उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है. वहीं खबर है कि कल सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों पर चर्चा की जाएगी.

इस लिस्ट में अधिकतर नाम पहले चरण में होने वाले मतदान वाली सीटों से संबंधित होंगे. पहले चरण में 91 सीटों के लिये 11 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 17वीं लोकसभा की 543 संसदीय सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कुल सात चरणों में मतदान होने हैं. इसके बाद 23 मई को नतीजा आएगा.

वर्तमान सांसदों का टिकट काट सकती है बीजेपी

लोकसभा चुनाव के लिये पहले चरण में आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 42 सीटों के लिये मतदान होगा. इसके अलावा 11 अप्रैल के उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम की कुछ सीटों पर मतदान होगा. ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी अपने कुछ वर्तमान सांसदों का टिकट काट सकती है. इसके साथ ही महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान की कुछ सीटों के लिये उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है.

कल 10 बजे अमित शाह के साथ यूपी के नेताओं की बैठक

खबर मिल रही है कि कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के नेताओं की बैठक बुलाई है. इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संगठन महा मंत्री सुनील बंसल, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव मोर्या मौजूद रहेंगे. बैठक कल सुबह 10 बजे होगी.

एमपी में कटेगा 12 से ज्यादा सांसदों का टिकट

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति मध्य प्रदेश से पार्टी के 12 से अधिक वर्तमान सांसदों का टिकट काटने पर विचार कर रही है.'' मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पिछले साल नवंबर में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 15 साल बाद कांग्रेस के हाथों हार मिली थी. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में देश में चल रही मोदी की लहर के चलते बीजेपी को प्रदेश की 29 में से 27 सीटें मिली थी.

यह भी देखें-

पीएम मोदी ने शुरू किया #MainBhiChowkidar कैंपेन, कहा- देश का हर नागरिक है चौकीदार

बिहारः महागठबंधन में दरार, तेजस्वी यादव ने कहा- कांग्रेस छोड़े अहंकार

यूपी: 20 फीसदी सांसदों का टिकट काट सकती है बीजेपी, वीके सिंह और महेश शर्मा को दोबारा मौका

पूर्व CM और बीजेपी नेता बीसी खंडूरी के बेटे कांग्रेस में हुए शामिल, राहुल गांधी के साथ मंच पर आए नजर

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget