एक्सप्लोरर

यूपी: ‘अफसरशाही’ की पारी खेलकर 'माननीय सांसद' बनने की तैयारी में है कुछ पूर्व अधिकारी

बता दें कि यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटे हैं जिनपर कुल सात चरणों में चुनाव होना है. पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल, दूसरे चरण का चुनाव 18 आप्रैल को हो चुका है तीसरा चरण 23 अप्रैल को है. पहले भी कई नौकरशाह यूपी के चुनाव मैदान में उतर चुके हैं.

लखनऊ: यूपी के कई अवकाश प्राप्त और वीआरएस ले चुके ब्यूरोक्रेट और टेक्नोक्रेट अफसरशाही की पारी खेलने के बाद अब सियासी पारी खेलने की तैयारी कर रहे हैं. इस बार चुनावों में ऐसे कई अफसर अलग-अलग लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.

इनमें पूर्व आईएएस, पीसीएस से लेकर पुलिस अधिकारी और इंजीनियर भी शामिल हैं. पहले भी कई नौकरशाह यूपी के चुनाव मैदान में उतर चुके हैं लेकिन केवल पूर्व आईएएस पी एल पुनिया को ही कांग्रेस के टिकट पर 2009 में सांसद बनने में सफलता मिली है. इस बार चुनाव में उन्होंने अपने बेटे तनुज पुनिया को बाराबंकी से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतारा है.

वैसे यूपी से महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी, पूर्व पुलिस कमिश्नर, मुंबई सत्यपाल सिंह 2014 के चुनाव में यूपी की बागपत सीट से चुनाव जीत कर केंद्र में मंत्री बने थे. इस चुनाव में सिंह एक बार फिर बागपत से ही किस्मत आजमा रहे हैं.

आईपीएस से वीआरएस लेकर कांग्रेस में शामिल हुए कुश सौरभ को कांग्रेस ने बासगांव से टिकट दिया है. कुश ने जनवरी में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और कांग्रेस महासचिव गुलामनबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी.

रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी श्याम सिंह यादव भी इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. उन्हें बीएसपी ने जौनपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. श्याम सिंह यादव 1982 में पीसीएस अफसर बने. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उन्होंने एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम और नगर विकास आयुक्त पद पर काम किया.

बीएसपी ने एक और रिटायर्ड मुख्य अभियंता त्रिभुवन राम को मछलीशहर लोकसभा सीट से टिकट दिया है. बीएचयू आईटी के छात्र रहे त्रिभुवन राम (टी राम) पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता पद से 2011 में वीआरएस लेने के बाद बीएसपी की राजनीति में सक्रिय हुए. 2012 के विधानसभा चुनावों में वह अजगरा वाराणसी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे.

1979 बैच के आईएएस अधिकारी विजय शंकर पांडे भी इस बार अयोध्या :फैजाबाद: लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. सेवानिवृत्त हो चुके विजय शंकर पांडे नवगठित दल लोक गठबंधन पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. यूपी सरकार में कई अहम पदों पर रहे पांडे फैजाबाद के डीएम भी रह चुके हैं. वह केन्द्र सरकार में सचिव पद पर भी रहे हैं.

एक अन्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम बहादुर गोंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. गोंडा की सीट सपा के कोटे में चले जाने के कारण नागरिकता एकता पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. गोंडा के डीएम रहे राम बहादुर 2014 में बीएसपी के टिकट पर मोहनलालगंज से चुनाव लड़े थे.

पूर्व आईआरएस और आयकर आयुक्त रहीं प्रीता हरित आगरा से कांग्रेस उम्मीदवार हैं. कांग्रेस में आने से पहले प्रीता हरित मेरठ में आयकर आयुक्त थीं. उनका मुकाबला बीजेपी के एसपी सिंह बघेल और गठबंधन प्रत्याशी मनोज सोनी से है. इनके चुनाव क्षेत्र आगरा में दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को मतदान हो चुका है.

संतकबीरनगर: जूताकांड के बाद यहां चलेगा बीजेपी के ट्रंप कार्ड का जादू, या फिर काम आएगी बीएसपी की 'कुशल' नीति मायावती बोलीं, 'यूपी अगरनरेंद्र मोदी को पीएम बना सकता है तो उन्हें उस पद से हटा भी सकता है' लोकसभा चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का विवादित बयान, लोगों को दी फर्जी वोट डालने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget