एक्सप्लोरर

क्या सिंगर हंस राज हंस ने कबूल कर लिया है इस्लाम? अरविंद केजरीवाल के आरोप पर दी ये सफाई

Loksabha Election 2019: पंजाबी गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं पर उनकी छवि ‘धूमिल’ करने के लिए मानहानि का मामला दाखिल करेंगे.

Loksabha Election 2019: पंजाबी गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं पर उनकी छवि ‘धूमिल’ करने के लिए मानहानि का मामला दाखिल करेंगे. 'आप' ने आरोप लगाया है कि हंस ने 2014 में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करके इस्लाम अपना लिया था, इसलिए वह उत्तरी पश्चिमी दिल्ली सुरक्षित सीट से आम चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. यह सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. हंस ने कहा, ‘‘मैं उर्दू बोलता हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं मुस्लिम हूं. क्या हिंदी बोलने वाला मुसलमान हिंदू हो जाता है?’’ केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर दावा किया था कि हंस को अंतत: चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया जाएगा इसलिए मतदाता उन पर अपना वोट बर्बाद नहीं करें. हंसराज हंस के बाद अब मशहूर गायक दलेर मेहंदी बीजेपी में हुए शामिल, दोनों रिश्ते में हैं समधी हंस ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन करते तो उनके अपने ही परिवार के लोग उन्हें घर से बाहर निकाल देते. उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक वाल्मीकि परिवार में जन्मा हूं और मेरी मां संत वाल्मीकि की पूजा करती हैं. अगर मैं धर्मपरिवर्तन कर इस्लाम कबूल करता तो वह (मां) मुझे मार ही डालतीं.’’ आप संयोजक पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाते हुए हंस ने कहा, ‘‘मैं बहुत आहत हूं. मेरे पास हंसराज हंस नाम से पासपोर्ट है. मैं केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करूंगा.’’  टिकट कटने से नाराज उदित राज ने पार्टी से पूछी गलती, कहा- अफसोस है कि पक्ष रखने का मौका  केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बृहस्पतिवार को उन खबरों का हवाला दिया था जिनमें दावा किया गया था कि हंस ने इस्लाम अपना लिया था और उन्होंने अपने नामांकन पत्र में यह जानकारी नहीं दी है. हंस ने कहा कि उन पर इस्लाम अपनाने का आरोप लगाकर केजरीवाल और अन्य आप नेताओं ने वामिल्की समुदाय की भावनाओं को भी आहत किया है.  दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी विरोधियों पर निराधार आरोप लगाकर विश्वसनीयता खो रहे हैं और फिर माफी मांग रहे हैं. हंस के खिलाफ उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आप के गुगन सिंह मैदान में हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget