एक्सप्लोरर

रूस से लेकर फ्रांस और अमेरिका तक 75 से अधिक देशों ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई, कहा- दोस्ती यूं ही बरकरार रहे

Lok Sabha Elections Results: लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद रूस और अमेरिका समेत 75 से ज्यादा देशों ने एक्स और व्यक्तिगत रूप से कॉल कर के पीएम मोदी को जीत की बधाई दी.

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनावों में तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए दुनियाभर के 75 से ज्यादा विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को संदेश भेजे हैं. एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पश्चिम एशिया और कैरिबियन सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दी. 

लोकसभा चुनाव में जीत की शुभकामनाएं देने वाले प्रमुख नेताओं में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीतांस नौसेदा, सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू शामिल हैं.

फोन पर व्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई

वहीं जी 20 देशों की बात करें तो इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और रूस के नेताओं ने बधाई दी. वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत दुनिया के कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के लिए फोन किया.

डेनमार्क की पीएम ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडेरिकसेन ने प्रधानमंत्री मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच "मजबूत सहयोग" जारी रखने के लिए तत्पर हैं. डेनमार्क के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री फ्रेडेरिकसेन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत के लिए बधाई. मैं हमारी मजबूत सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर हूं, जिसमें हमारी हरित रणनीतिक साझेदारी भी शामिल है. इसी प्रकार कई नेताओं ने पीएम मोदी को उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दी.

कुछ ऐसे थे आंकड़े

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों की मतगणना मंगलवार को हुई. चुनाव आयोग ने 543 लोकसभा क्षेत्रों के परिणाम घोषित किए, जिसमें भाजपा ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं. मतों की गिनती के बाद भाजपा 272 बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि उसे अपने दम पर बहुमत नहीं मिला. 

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पीएम समेत पूरे भारत को दी बधाई

यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चुनावों में जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी और कहा कि वह यूरोपीय संघ और भारत के बीच निरंतर साझेदारी की आशा करता है. लोकसभा चुनावों में जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई देते हुए लेयेन ने कहा, "भारत के लोगों को बधाई! और पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई. 

जो बाइडेन का भी आया कॉल

यहीं नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती केवल बढ़ रही है. उन्होंने फोन करके भी पीएम मोदी को गर्मजोशी से जीत की बधाई दी.

Lok Sabha Elections Result 2024, Lok Sabha Chunav Result 2024, Elections 2024, Lok Sabha Elections 2024

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget