एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'बिहार में पैसेंजर ट्रेन भी नहीं और गुजरात को बुलेट ट्रेन दी जा रही', प्रशांत किशोर का PM मोदी पर बड़ा हमला

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने विकास के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि गुजरात को कर्ज लेकर बुलेट ट्रेन दिया जा रहा है. लेकिन बिहार को एक पैसेंजर ट्रेन तक नहीं मिल रहा है.

Lok Sabha Elections 2024: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर बिहार में लगातार पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा है कि बुलेट ट्रेन गुजरात में चलने वाली है. लेकिन उसकी कहानी बिहार में बताकर लोग अपना सीना ठोक रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि बुलेट ट्रेन बनाने का खर्च 1 लाख करोड़ रुपए है. ये काम कर्ज लेकर किया जा रहा है और इस कर्ज में बिहार के लोग भी हिस्सेदार हैं.

प्रशांत किशोर पूरे बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं और बिहार के लोगों के पलायन, शिक्षा, रोजगार, पानी, बिजली और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर जनता से संवाद कर रहे हैं. इसी कड़ी में उनके संवाद का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा कि बुलेट ट्रेन गुजरात में चलने वाली है. लेकिन उसकी कहानी बिहार में बताकर लोग अपना सीना ठोक रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा बुलेट ट्रेन बनाने का खर्च 1 लाख करोड़ रुपए है और इसे चलाने में कोई बुरी बात नहीं है. लेकिन जो 1 लाख करोड़ का कर्ज लिया गया है वो बिहार के लोगों पर भी कर्ज है. लेकिन बिहार को एक पैसेंजर ट्रेन तक नहीं दिया जा रहा.

प्रशांत किशोर ने कहा कि आपको एक पैसेंजर ट्रेन तक नहीं दिया जा रहा. लेकिन गुजरात का आदमी बुलेट ट्रेन की सवारी करेगा. जन सुराज के संयोजक ने कहा कि मोदी जी वहीं है. मोदी गुजरात और बिहार दोनों के पीएम हैं. गुजरात के लोग पीएम से काम करने की मांग करते हैं. लेकिन बिहार के लोग पीएम से कुछ नहीं मांगते. यहां के लोगों का मानना है पांच किलो अनाज मिल ही रहा है और राम मंदिर बन ही गया है और क्या चाहिए. पीके ने कहा कि पीएम मोदी ने कोलकाता में मेट्रो का उद्घाटन किया और अरुणाचल प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपए के योजनाओं का एलान किया. लेकिन बिहार को कुछ नहीं दिया.

प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब बिहार आते हैं तो लालू के जंगलराज का भय दिखाकर लोगों से वोट मांगते हैं. प्रशांत किशोर ने कहा पीएम मोदी भी अब बिहार के लोगों को समझ चुके हैं. इसलिए पांच किलो अनाज देकर हमेशा वोट लेने की बात करते रहते हैं. पीके ने कहा कि गुजरात से बीजेपी के 26 सांसद जीते हैं और हर चौथे दिन मोदी गुजरात का दौरा करते हैं, लेकिन बिहार के लोगों ने 39 सांसद को उनके दिए और हमें कोई नहीं पूछ रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget