एक्सप्लोरर

मथुरा में दिवंगत अभिनेता ओमपुरी के भतीजे जितेंद्र सहित 12 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए

मथुरा सीट पर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद 12 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए.

मथुरा: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लिये नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन मंगलवार को महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय लोकदल नेता नरेंद्र सिंह और कांग्रेस से महेश पाठक सहित कुल 17 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए. कुल उम्मीदवारों की संख्या इस सीट पर 25 पहुंच गई थी.

हालांकि, आज नामांकन पत्रों की जांच के बाद 12 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए, जिसके बाद अब केवल 13 उम्मीदवार मैदान में बाकी बचे हैं. गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता ओमपुरी के पुणे निवासी भतीजे जितेंद्र पुरी उर्फ जीतराज ने भी कल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा दाखिल किया था. हालांकि जांच के पश्चात वह मैदान से बाहर हो गए. उनका कहना था कि वह ब्रजवासियों की सेवा करने की चाचा की इच्छा पूरी करने के लिए ही चुनाव लड़ना चाहते थे.

सरकारी सूत्रों के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तक मथुरा लोकसभा सीट के लिए पर्चा भरने वालों में बीजेपी से हेमामालिनी, सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन से कुंवर नरेंद्र सिंह, कांग्रेस से महेश पाठक, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जगवीर सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से जसवंत, राष्ट्रीय नौजवान दल से जसवीर सिंह, भारतीय लोक सेवादल से रामदेव गौतम, भारतीय अनारक्षित पार्टी से दिनेश कुमार गौतम, आपकी अपनी पार्टी से करुआ सिंह, अखंड समाज पार्टी से रमेश सैनी, आंबेडकर राईट पार्टी ऑफ इंडिया से अशोक कुमार, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से ओम प्रकाश व बहुजन मुक्ति पार्टी से छत्तर तथा तीन निर्दलीय फक्कड़ बाबा, प्रमोद कृष्ण, रामदास त्यागी, शामिल हैं.

माना जा रहा है कि नाम वापसी के अंतिम दिन 29 मार्च तक इनमें से भी एक-दो उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं. उस स्थिति में दो बैलट यूनिट लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. जैसा कि 2014 के चुनाव के समय करना पड़ा था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget