एक्सप्लोरर

TN ETG Survey: 400 का आंकड़ा नहीं छू पाएगा NDA, विपक्षी गठबंधन को कितनी सीटें, देखें सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 400 सीट मिलना मुश्किल है. वहीं, विपक्षी गठबंधन 100 से ज्यादा सीटें जीतता दिख रहा है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से हुए सर्वे में हैरान करने वाले नतीजे सामने आए हैं. भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन के लिए आगामी चुनाव में 400 सीट हासिल करना बेहद मुश्किल होगा. हालांकि, सर्वे के अनुसार एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रहेगी. सर्वे में यह भी सामने आया है कि 2019 की तुलना में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की सीटें बढ़ेंगी, लेकिन पीएम मोदी का 400 सीट जीतने का सपना पूरा होना मुश्किल है.

टाइम्स नाऊ ईटीजी रिसर्च सर्वे में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन को 400 के करीब सीटें दी गई हैं. वहीं, विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन को 100 से ज्यादा सीटें दी गई हैं. इन दोनों गठबंधन के अलावा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 21-22 सीटें दी गई हैं. नवीन पटनायक के बीजू जनता दल को 10-11 सीट मिलने का अनुमान है. 11-15 सीटें अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों के खाते में जा सकती हैं.

कांग्रेस के लिए 50 सीट जीतना भी मुश्किल

सर्वे में पाया गया कि भारतीय जनता पार्टी की सीटों में इजाफा हो सकता है. यह पार्टी 333-363 सीटें हासिल कर सकती है. वहीं, कांग्रेस के लिए 50 सीटें जीतना भी मुश्किल होगा. कांग्रेस को 28-48 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस के सहयोगी दल डीएमके को 24-28 सीटें मिल सकती हैं. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 17-21 सीटें मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी को पहली बार 5 सीटें मिलने का अनुमान है.

बीजेपी 370 सीट जीती तो पूरा हो जाएगा 400 का लक्ष्य

पीएम मोदी ने एनडीए गठबंधन के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को कम से कम 370 सीटें जीतनी होंगी. सर्वे में बीजेपी यही आंकड़ा नहीं छू पा रही है. बीजेपी को अधिकतम 363 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर बीजेपी 370 सीटें हासिल करने में सफल रहती है तो एनडीए गठबंधन आसानी से 400 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगा.

यह भी पढ़ेंः Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल देंगे माफीनामा, जानें किस मामले में आया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget